मेरठ

इन दो जनपदों के डाकघरों में नहीं होगा तीन दिन काम, यह है इसकी बड़ी वजह

दोनों जनपदों के हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 4:58 PM IST
meerut
इन दो जनपदों में डाकघरों में नहीं होगा तीन दिन काम, यह है इसकी बड़ी वजह

मेरठ। दो जनपदों के 80 डाकघरों में अगले तीन दिन तक कोर्इ काम नहींं होगा। विभागीय अफसरों ने इसकी खास वजह बतार्इ है। 30 जून से दो जुलार्इ तक रीजन के सभी डाकघरों में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा। हजारों लोगाें को इन तीन दिन के बाद अपने कामों के लिए डाकघरों के लिए निकलना होगा।

ये हैं कारण

मेरठ रीजन के अंतर्गत मेरठ आैर बागपत जिले के सभी 80डाकघर आते हैं। इन सभी 80 डाकघरों में 30 जून से दो जुलार्इ तक कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा। मेरठ डाक विभाग के प्रवर डाक अधीक्षक पीडी रेंगर ने बताया कि मेरठ डाक मंडल में सर्वर अपडेट का कार्य चल रहा है। इसके लिए साफ्टवेयर अपडेट का कार्य 30 जून से शुरू हो जाएगा, जो दो जुलाई तक चलेगा। इस दौरान डाकघर में आम लोगों के कोई काम नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई काम करना है तो वह आज यानी शुक्रवार को निपटा सकते हैं। उन्होंने बताया कि डाक विभाग पब्लिक से जुड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने कोर सिस्टम एंटीग्रेट को बेहतर कर रहा है। इसके बाद डाक विभाग के कार्य और आम लोगों के सभी कार्यों के लिए एक ही सर्वर होगा। मेरठ मंडल में 80 डाकघर हैं। मेरठ के प्रधान और उपप्रधान डाकघरों में तो यह काम 29 जून यानी शुक्रवार से ही शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर किसी को बेहद जरूरी काम है तो वह प्रधान डाकघर में जाकर विभागीय सेवा ले सकता है। वहां पर इसकी व्यवस्था की गई है कि बेहद जरूरी परिस्थिति में लोग जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग करें।

सर्वर अपग्रेड होने से होगी सुविधा

प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि सर्वर के अपग्रेड होने के बाद से कार्य और सुगम तरीके से होगा। एक ही कंम्प्यूटर पर सभी कार्य हो सकेंगे। अभी कई सर्वर होने के कारण सभी कार्य एक ही कंप्यूटर पर संभव नहीं थे। जिस कारण लोगों का अलग-अलग कार्य के लिए लाइनों में लगना पड़ता था, लेकिन अब अगर किसी व्यक्ति को डाक से संबंधित कई करने हैं तो एक लाइन में लगकर एक ही काउंटर पर सभी कार्य हो जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला