मेरठ

लॉ छात्र का हत्यारोपी भाजपा नेता के भतीजे के दो गुर्गे पिस्टल समेत गिरफ्तार

मेरठ के आईआईएमटी विश्वविद्यालय के लॉ के छात्र की हत्या के आरोपी भाजपा नेता के भतीजे के दो गुर्गे पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ दो अन्य युवक भी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से एक बीए—एलएलबी के छात्र हैं। आइआइएमटी विश्वविद्यालय के एलएलबी के छात्र सचिन यादव की उसके ही विवि के कुछ छात्रों ने हत्या कर दी थी। हत्या की पूरी प्लानिंग भाजपा नेता के हिस्ट्रीशीटर भतीजे ने बनाई थी।
less than 1 minute read
Jul 02, 2022
लॉ छात्र का हत्यारोपी भाजपा नेता के भतीजे के दो गुर्गे पिस्टल समेत गिरफ्तार
लॉ छात्र का हत्यारोपी भाजपा नेता के भतीजे के दो गुर्गे पिस्टल समेत गिरफ्तार

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के एलएलबी के छात्र सचिन की हत्या के मामले में भाजपा नेता के भतीजे कादिर के दो गुर्गेा को पुलिस ने पिस्टल के साथ दबोच लिए। बताया जाता है कि अन्य दो युवक जो गिरफ्तार किए गए हैं वो पिस्टल बेचने के लिए आए थे। पिस्टल भी दोनों युवकों ने कादिर से ही ली थी। एक आरोपी बीए-एलएलबी का छात्र बताया जा रहा है। खरीदार की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार देर रात देहली गेट पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक पिस्टल बेचने के लिए आ रहे हैं।

उन्होंने एक टीम बनाकर डीएन कालेज के सामने से दो युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से 32 बोर की दो पिस्टल बरामद की। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपने नाम इमरान और मुस्तकीम निवासी सिवालखास बताए। देहली गेट थाना प्रभारी ने बताया कि इमरान बीए-एलएलबी का छात्र है। उन्होंने कादिर से एक पिस्टल 25 हजार तो दूसरी 30 हजार में खरीदी थी। डीएन कालेज के बाद उसे बेचने आए थे। उनका सौदा 38 हजार रुपये में हुआ था।

पकड़े गए दोनों आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खरीदार की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीओ ने बताया कि कादिर आइआइएमटी कालेज के छात्र सचिन की हत्या में जेल में बंद है। उसने पहले चौधरी चरण सिंह विवि में फायरिंग भी की थी। इसके अलावा मेडिकल क्षेत्र में दारोगा की पिस्टल लेकर फरार हो गया था।

Updated on:
02 Jul 2022 10:55 am
Published on:
02 Jul 2022 10:55 am