मेरठ

Srikant tyagi case update : त्यागी समाज 21 को नोएडा में करेगा महापंचायत, भाजपा सांसद महेश शर्मा पर लगाए ये आरोप

Srikant tyagi case update नोएडा की एक सोसाइटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला से बदसलूकी मामले में उसको भले ही गिरफ्तार कर लिया गया हो। लेकिन अभी तक मामला शांत नहीं हुआ है। इसको लेकर मेरठ में संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें त्यागी समाज के जिम्मेदार लोग शामिल हुए। जिसमें निर्णय लिया गया कि त्यागी समाज आगामी 21 अगस्त को नोएडा में एक महापंचायत करेगा। उसी महापंचायत में समाज के लोगों के सामने ही कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2022, 10:45 AM IST
Srikant tyagi case update : 21 को नोएडा की  महापंचायत में जुटेगा त्यागी समाज, सांसद पर लगाए गंभीर आरोप
Srikant tyagi case update : 21 को नोएडा की महापंचायत में जुटेगा त्यागी समाज, सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

Srikant tyagi case update नोएडा में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी से पार्टी ने भले ही पल्ला झाड़ लिया हो। लेकिन त्यागी समाज श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आ खड़ा हुआ है। त्यागी समाज ने आगामी 21 अगस्त को नोएडा में बड़ी महापंचायत करने का ऐलान किया है। जिसमें करीब 12 राज्यों से त्यागी समाज के पदाधिकारी और जिम्मेदार लोग भाग लेंगे। इसी महापंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। वहीं त्यागी समाज ने नोएडा सांसद महेश शर्मा के बहिष्कार का फैसला किया है।

मेरठ के एक होटल में संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें त्यागी समाज के जिम्मेदार और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में सांसद महेश शर्मा द्वारा किए गए व्यवहार की आलोचना की गई। वहीं नोएडा के चर्चित श्रीकांत त्यागी प्रकरण में संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा ने बताया कि आगामी 21 अगस्त को त्यागी समाज नोएडा में बड़ा आंदोलन करेगा। त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम और गैंगस्टर लगाना ठीक नहीं है। इससे त्यागी समाज में काफी रोष है। त्यागी समाज के लोगों का कहना था कि श्रीकांत त्यागी पर बदले की भावना से कार्रवाई की गई है।

नोएडा में 21 अगस्त को होने वाली त्यागी महापंचायत आंदोलन में हरियाणा,दिल्ली,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी त्यागी समाज के लोग शामिल होंगे। इस दौरान गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष सुरेश त्यागी ने कहा कि यह सब राजनीति साजिश के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी को थाने में बैठाकर पूछताछ की गई और उसको डराया धमकाया गया ये कानून के खिलाफ है। उस महिला का अधिकार है पूछने का कि उसको छह बजे के बाद थाने में क्यों बैठाया गया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला