मेरठ

बुलंदशहर बवाल में मारे गए इंस्पेक्टर के समर्थन में आयी इस पार्टी ने राष्ट्रपति से की ये बड़ी मांग

कहा- गोहत्या के माध्यम से बड़ी घटना को अंजाम देने की थी कोशिश  
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2018, 12:20 PM IST
meerut
बुलंदशहर बवाल में मारे गए इंस्पेक्टर के समर्थन में आए इस पार्टी ने राष्ट्रपति से की ये बड़ी मांग

मेरठ। बुलंदशहर में गोवंश के मीट मिलने के बाद भड़की उग्र हिंसा में मारे गए पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के समर्थन में अब यूडीएफ सेक्यूलर पार्टी उतर आई है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मेरठ के कमिश्नरी में प्रदर्शन करते हुए इंस्पेक्टर के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की है। पार्टी पदाधिकारियों ने देश के राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

पार्टी कार्यकर्ताआें ने की ये मांग

जिसमें कहा गया है कि बुलंदशहर के स्याना कांड, जिसमें थाना अध्यक्ष स्याना सुबोध कुमार सिंह की भीड़ ने हत्या कर दी। यह घटना ऐसे समय हुई जबकि इज्तमा खत्म होकर लोग अपने घरों को वापस लौटने वाले थे। एक साजिश के तहत नेशनल हाइवे पर जाम लगाकर गोहत्या का सहारा लेकर एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। आरोप लगाया कि हिन्दू संगठन बजरंग दल व हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने भीड़ को लेकर पुलिस चौकी फूंकने की कोशिश की। बजरंग दल के कार्यकर्ता ने गोली चलाकर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की जान ली। यह बहुत बड़ी साजिश और सियासी दिमागी चाल है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को एक बड़ी साजिश और त्रासदी से बचा लिया है। सत्ता के नशे में चूर ऐसे लोग बड़ी घटना केा अंजाम देना चाहते हैं। ये लोग पूरे देश में दंगा कराना चाहते हैं, लेकिन जांबाज इंस्पेक्टर ने खुद को कुर्बान कर देश को बचा लिया।

कुछ नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे

जिलाध्यक्ष चौधरी सरताज अहमद ने कहा कि आज इंस्पेक्टर का हत्यारा खुलेआम घूम रहा है। पुलिस उसे हाथ तक नहीं लगा पा रही। हत्यारों के बचाव में तमाम हिन्दुवादी संगठन उतर आए हैं। यह देश को दंगे की आग में झोंकने की बड़ी कोशिश हो रही है। सरताज ने कहा कि अगर पुलिस और सरकार ने आरोपी और साजिश में शामिल संगठनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने राष्ट्रपति से योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला