मेरठ

पत्रिका एक्सक्लूसिवः ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों को मुफ्त मिलेगा 40,000 रुपये वाला लाइफ सेविंग इंजेक्शन

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मिलेगी सुविधा
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2018, 3:32 PM IST
train

केपी त्रिपाठी

मेरठ. केन्द्र सरकार ने प्रदेश की गरीब जनता को बड़ी राहत दी है। सरकार ने मेरठ सहित प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में आने वाले ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों को अब लाइफ सेविंग इंजेक्शन मुफ्त में देने का फैसला किया है। बाजार में इसकी कीमत करीब 40,000 रुपये है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर कई मरीज इंजेक्शन न मिलने के कारण या तो दम तोड़ देते थे या हमेशा-हमेशा के लिए अपंगता के शिकार हो जाते हैं।

गरीब नहीं करवा पाते थे इलाज
ब्रेन स्ट्रोक बीमारी का इलाज काफी महंगा है। मरीज को इस बीमारी से उबरने में काफी समय लग जाता है। गरीब मरीज इस बीमारी का इलाज भी नहीं करा पाते हैं। नतीजतन वे या तो मौत के मुंह में चले जाते हैं या फिर मरीज को उनके घरवाले घर लाकर भगवान के हाल पर छोड़ देते हैं। ऐसे में योगी सरकार का यह फैसला उन गरीब मरीजों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, जो ब्रेन स्ट्रोक जैसी बीमारी का इलाज नहीं करा पाते थे।

एनएचएम की तरफ से दिया गया बजट
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि इंजेक्शन अल्टप्लेस 500 ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के लिए लाइफ सेविंग इंजेक्शन है। इसकी खरीद के लिए नेशनल हेल्थ मिशन (नएचएम) की तरफ से अस्पतालों को बजट दिया गया है। एनएचएम के एनसीडी विभाग के उप महाप्रबंधक डॉ. एबी सिंह ने बताया कि इंजेक्शन की कीमत बाजार में 40,000 रुपये है। सीएमओ मेरठ डॉ. राजकुमार ने बताया कि अगर ब्रेन स्ट्रोक के मरीज को चार घंटे के भीतर यह इंजेक्शन लगा दिया जाए तो उसके बचने की सम्भावना बढ़ जाती है। ब्रेन स्ट्रोक के कई लोग गरीबी के कारण इसका खर्च वहन नहीं कर पाते। अस्पताल प्रशासन भी महंगा होने के कारण इंजेक्शन उपलब्ध नहीं करवा पाते, जिससे मरीज की या तो जान चली जाती थी। या हमेशा के लिए अपंग हो जाते थे।

इन जिलों में मिलेगी सुविधा
मेरठ जिला अस्पताल, गाजियाबाद एमएमजी जिला अस्पताल, आगरा जिला अस्पताल, मुरादाबाद जिला अस्पताल, बरेली, इलाहाबाद टीबी जिला अस्पताल, झांसी जिला अस्पताल, आजमगढ़ जिला अस्पताल, गोरखपुर जिला अस्पताल, रायबरेली, कानपुर जिला अस्पताल, मैनपुरी जिला अस्पताल, गोंडा जिला अस्पताल, बस्ती जिला अस्पताल, वाराणसी डीडीयू हॉस्पिटल और फैजाबाद जिला अस्पताल को बजट भेज दिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला