मेरठ

इस केंद्रीय मंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण पर दिया जोर, कहा- इससे बनी रहेगी सामाजिक समरसता, देखें वीडियो

Highlights जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए लाखों दिल्ली रवाना कहा- अभियान में वोटों के सौदागरों को भी जोडऩा पड़ेगा 13 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचेगी पदयात्रा      
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2019, 10:36 AM IST
meerut

मेरठ। जनसंख्या नियंत्रण (population control) पर कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की 'समाधान पदयात्रा' को केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने जीरो माइल बेगमपुल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल और स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि के साथ-साथ बड़ी संख्या में फाउंडेशन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि देश में तीन तलाक कानून लाने में कई साल लग गए। अब कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने पर राजनीति हो रही है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने और उसे लागू कराने के लिए वोट बैंक के सौदागरों को भी अभियान से जोडऩा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चीन ने 1979 में कड़ा कानून लागू किया था और जनसंख्या नियंत्रण कर ली। भारत की आबादी भी 150 करोड़ पार करने वाली है। इसलिए अपने देश में भी जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है और जनजागरण कार्यक्रम चलाना होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी है। यह पदयात्रा 12 अक्टूबर को गाजियाबाद व 13 अक्टूबर को जंतर- मंतर पहुंचेगी।

इसके पूर्व गुरुवार को फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि यात्रा में 21 रथ अलग-अलग सेगमेंट में शामिल रहेंगे। जिसमें प्रत्येक सेगमेंट में कार व ट्रैक्टर सवार लगभग दस हजार लोग शामिल होंगे। प्रत्येक रथ सामाजिक बुराईयों के प्रति जागरूक करते हुए दिखाई पड़ेगा। रथ के पीछे 200 लीटर का ड्रम उपलब्ध होगा। जो स्वच्छता का संदेश देगा। पदयात्रा 12 अक्टूबर को गाजियाबाद व 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला