UP ATS : यूपी के छह जिलों में यूपी एटीएस की आठ घंटे की गुप्त छापेमारी में 74 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी में एटीएस की रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
UP ATS : यूपी एटीएस छापेमारी में यूपी के छह जिलों से 74 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस ने ये छापेमारी कार्रवाई मथुरा, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, सहारनपुर और हापुड में की है। आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम यूपी के अधिकांश जिलों में रोहिंग्या मुसलमानों की बड़ी आबादी निवास कर रही है। ये रोहिंग्या मुसलमान पूरी तरह से घुलमिल गए हैं। अब इनको पकड़कना और पहचान पाना काफी मुश्किल है। रोहिंग्या के खिलाफ यूपी एटीएस की छापेमारी में प्रदेश भर में 74 गिरफ्तारी हुई हैं। देर रात छह जिलों में शुरु हुई एटीएस की कार्रवाई अभी जारी है। रोहिंग्या मुसलमानों की गिरफ्तारी में और अधिक बढ़ोत्तरी हो सकती है।
यूपी एटीएस ने ये जानकारी दी है। इनमें सबसे अधिक रोहिंग्या मुसलमानों की गिरफ्तारी मथुरा जिले में हुई है। यूपी एटीएस के छापेमारी में अभी तक रोहिंग्या मुसलमानों की गिरफ्तारी की बात करें तो इनमें मेरठ से रोहिंग्या गिरफ्तारी में एक महिला सहित चार लोग, सहारनपुर से दो, हापुड से एक महिला सहित 1, गाजियाबाद से एक महिला सहित 4, अलीगण से 17 जिनमें 10 महिला और 7 पुरुष हैं। मथुरा से 29 रोहिंग्य गिरफ्तार हुए हैं। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। मथुरा से कुल 31 रोहिंग्य की गिरफ्तारी हुई है। आधी रात के बाद शुरु हुई कार्रवाई देर सुबह तक चली। उसके बाद ये सभी गिरफ्तारियां हुई हैं।
मीट फैक्टरी में मजदूरी और कूडा बिनने का काम करते थे अधिकांश रोहिंग्य
यूपी में पकड़े गए सभी रोहिंग्य मीट फैक्टरी में काम करते थे। इनमें से कुछ कूडा बिनने का काम भी करते थे। सभी ने अपना ठिकाना हाइवे किनारे झुग्गी झोपड़ियों में बनाया हुआ है। बता दें इससे पहले भी कई बार यूपी एटीएस ने कई बार रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इसके बाद भी यूपी में रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।