मेरठ

UP Board Exam 2019 Date Sheet घोषित, 7 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं व 12वीं की परीक्षा, जानिए क्‍या है Time Table

UP Board Exam 2019 का परीक्षा कार्यक्रम यानि Datesheet घोषित, यूपी बोर्ड की Class 10th आैर 12th की परीक्षा सात फरवरी से शुरू होगी।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2018, 4:37 PM IST
10th board exam news
UP Board Exam 2019: 7 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं व 12वीं की परीक्षा, जानिए क्‍या है टाइम टेबल

मेरठ। बोर्ड परीक्षा को लेकर जहां एक तरफ छात्र अपनी तैयारियाें में जुटे है। वहीं UP Board Exam 2019 की तैयारियां भी जोरो पर है। इस बार 10वीं आैर 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में कराए जाने संकेत डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिए थे।इतना ही नहीं अब यूपी बोर्ड ने परीक्षा का कार्यक्रम यानि Date Sheet भी घोषित कर दी है। इसके अनुसार यूपी बोर्ड की दसवीं आैर बारहवीं कक्षाआें की परीक्षा सात फरवरी से शुरू होगी आैर दो मार्च तक चलेगी। यानि पूरा परीक्षा कार्यक्रम 24 दिन में समाप्त हो जाएगा।

यूपी बोर्ड के इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। जब परीक्षा रिकाॅर्ड 24 दिन में समाप्त हो रही है। वहीं इससे पहले परीक्षा का कार्यक्रम कभी भी 40 दिन से पहले सम्पन्न नहीं हुआ। मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु सुमन ने बताया कि यह बोर्ड के इतिहास में पहली बार है। जो इतने कम दिनों में अौर जल्दी बोर्ड परीक्षा सम्पन्न होने जा रही है।

बोर्ड की तरफ से जोरों पर चल रही है तैयारियां

राणा सहस्त्राशु सुमन ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। मेरठ बोर्ड कार्यालय के अंतगर्त आने वाले सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया जोरों पर है। परीक्षा केंद्रों में CCTV Camera और फर्नीचर की व्यवस्था के लिए प्रधानाचार्यों को पत्र भेजे जा चुके है। बोर्ड के प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख भी शीघ्र घोषीत की जाएगीा। उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड परीक्षा से पहले सम्पन हो जाएगी।

एक साथ होगी दोनों परीक्षाएं

इस बार हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाए एक साथ शुरू हो रही है। इसलिए दोनों का UP Board Exam 2019 Date Sheet भी एक साथ जारी किया गया है। इससे पहले हाईस्कूल की परीक्षा इंटर की परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले शुरू होती थी और इंटर की परीक्षा सेे पहले ही समाप्त भी होती थी। दोनों परीक्षाएं एक साथ चलेगी। बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम सचिव नीना श्रीवास्तव के द्वारा जारी किया गया है।

Updated on:
19 Sep 2018, 4:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला