मेरठ

UP Board Result 2018: परीक्षा परिणाम वाले दिन इस मंत्र का करेंगे जाप तो मिलेगी सफलता

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 29 अप्रैल को दोपहर में आएंगे
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2018, 1:53 PM IST
up board

मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल मतलब रविवार को दोपहर में आएंगे। इसका रिजल्ट आप इस लिंक http://results.patrika.com/ पर क्लिक करके देख सकते हैं। वहीं, रिजल्ट आने से पहले इससे पहले स्टूडेंट्स मंदिर जाते हैं और भगवान के सामने मन्नत मानते हैं। इसके बाद भी कुछ छात्र परिणाम की दौड़ में पीछे रह जाते हैं। ज्योतिषाचार्य का मानना है कि परीक्षा परिणाम वाले दिन कुछ पूजा-पाठ करने से भी उम्मीद के मुताबिक सफलता मिल सकती है।

कई कारणों से होता है तनाव

ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाष नाथ द्विवेदी का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा अंक लाने की होड़, साथी बच्चों से तुलना, लक्ष्य के अनुसार प्रदर्शन करना जैसे कई कारणों से बच्चों में तनाव पैदा हो जाता है। परीक्षा में इस तरह का तनाव अक्सर नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करता है। तनाव के कारण परीक्षार्थी में यह बात घर कर जाती है कि उसके अंक कम आएंगे। ऐसे में उसे अाध्यात्म के साथ ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो उसके मनोबल को बढ़ाए।

सुबह प्रसन्न मन से उठें

पंडित द्विवेदी के अनुसार परीक्षा परिणाम वाले दिन प्रसन्नचित मन से सुबह उठकर स्नान करके हो सके तो मंदिर जाएं। अपनी इच्छानुसार कुछ रुपये दान करें। इसके बाद मंदिर में बताशे का प्रसाद चढ़ाएं और उसे गरीबों को बांट दें। मंदिर में ही ओम का जाप करें। बाद में भी इसी मंत्र का जाप करते रहे। ओम का जाप करने से मन शांत और स्थिर रहेगा।

दूर होती है घबराहट

ओम का जाप करने से परीक्षा परिणाम से पहले होने वाली घबराहट के कारण स्वास्थ्य पर इसका कम असर पड़ेगा। साथ ही उस दिन अनिद्रा और सिरदर्द के कारण छात्र में एकाग्रता की कमी और परीक्षा परिणाम को लेकर तरह-तरह के विचार आते हैं। इस का जाप इन विचारों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।

हनुमान चलीसा का पाठ करें

पंडित कैलाष नाथ द्विवेदी के अनुसार, परिणाम से पहले तनाव के कारण सिरदर्द या अनिद्रा की स्थिति तृतीयेष ग्रह और चंद्रमा व राहु की स्थिति तथा दशाओं के कारण होती है, इसलिए ओम के जाप के साथ ही बजरंगबली के दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला