मेरठ

योगी की फोटो लगी टीशर्ट के साथ तिरंगे की बढ़ी इतनी डिमांड कि कांवड़ियों के लिए कम पड़ गया सामान

इस बार कांवड़ यात्रा में देव भक्ति के साथ दिख रही देश भक्ति  
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 2:29 PM IST
meerut
योगी की फोटो लगी टीशर्ट के साथ तिरंगे की इतनी डिमांड बढ़ी कि कांवड़ियों के लिए कम पड़ गया सामान

मेरठ। पिछली बार की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जलवा कायम है। कांवड़ियों की पसंद को देखते हुए बाजार में योगी की फोटो प्रिंट टी शर्ट उतारी गई हैं। इस टीशर्ट की डिमांड इस कदर है कि दुकानदारों को दोबारा ऑर्डर देकर टी शर्ट मंगानी पड़ रही है। कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में स्थानीय कांवड़िएं गंगाजल भरकर कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार की ओर रवाना भी हो रहे हैं। ऐसे में बाजार में कांवड़ियों की जरुरत के सामान खूब बिक रहा है। इस बार जो टी शर्ट मार्केट में आई है, उस पर सीएम आदित्यनाथ की फोटो प्रिंट है। यह कांवड़ियों को खूब पसंद आ रही है। टी शर्ट पर आस्था और भक्ति के साथ देशभक्ति का रंग भी दिखाई दे रहा है। ऐसी भी टी शर्ट मार्केट में मौजूद हैं, जिन पर भोले बाबा और श्री राम के अलावा तिरंगा झंड़ा भी प्रिंट है। कावंड़ियों की ड्रेस बेचने वाले शाहरूख और सुदेशपाल का कहना है कि इस बार कांवड़ियों की संख्या ज्यादा हैं, इसलिए बिक्री भी अच्छी हो रही है।

कांवड़ यात्रा का सामान आैर दाम

केसरिया रंग की प्रिंटेड टी शर्ट-80 रुपए से 300 रुपए तक। केसरिया रंग की हॉफ पैंट-100 रुपए से 400 रुपए तक। केसरिया रंग का प्रिंटेड गमछा-80 रुपए से 300 रुपए तक। कांवड़ियों का थैला-50 रुपए से 250 रुपए तक। पैसे, मोबाइल आदि रखने का बैग-100 रुपए से 400 रुपए तक।

तिरंगा भी डिमांड में

कांवड़ का सामान बेचने वाले राजेश का कहना है कि कांवड़िएं अपनी केसरिया ड्रेस के साथ-साथ तिरंगा झंडा भी खरीदकर ले जा रहे हैं। इस बार तिरंगे को लेकर ज्यादा कांवडियों में ज्यादा क्रेज दिख रहा है। कांवड़ लेने जा रहे ओमप्रकाश ने बताया कि वह तीन साल से लगातार कांवड़ ला रहा है। इस बार भी तिरंगे के साथ कांवड़ लेकर आएगा।

Updated on:
4 Aug 2018, 2:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला