मेरठ

Update: शामली में बदमाशों के पुलिस टीम पर हमले की गूंज लखनऊ तक पहुंची, डीजीपी ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

मेरठ के मेडिकल कालेज में भर्ती घायल होमगार्ड की हालत में सुधार नहीं  
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2018, 12:28 PM IST
meerut
Update: शामली में बदमाशों के पुलिस टीम पर हमले की गूंज लखनऊ तक पहुंची, डीजीपी ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

मेरठ। मंगलवार की देर रात शामली में गश्ती सिपाहियों को गोली मारकर राइफल लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी ओर मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती किया गए घायल होमगार्ड संजय की हालत गंभीर है वह मेडिकल के सीसीयू में गहन चिकित्सीय देखरेख में हैं। हमलावरों की पकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। वहीं एडीजी प्रशांत कुमार ने एसपी शामली से पूरी घटना की जानकारी लेकर लखनऊ डीजीपी को अवगत कराया है। एडीजी का कहना है कि हमलावरों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। एडीजी के अनुसार डीजीपी आेपी सिंह ने भी हमलावरों का सुराग लगाने के लिए जिला पुलिस को 24 घंटा का समय दिया है। एडीजी ने 'पत्रिका' को बताया कि मामला काफी गंभीर है। उन्होंने बताया कि चूंकि जिस स्थान पर वारदात हुई है वह हरियाणा की सीमा के काफी नजदीक है। ऐसी स्थिति में संभावना यह भी व्यक्त की जा रही है कि बदमाश हरियााणा के हो सकते हैं। हारियाणा पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। वह भी हमलावर बदमाशों को पकड़ने में शामली पुलिस की मदद कर रही है।

टीमाें को खुद हैंडिल कर रहे एसपी शामली

एडीजी ने बताया कि शामली एसपी दिनेश कुमार ने हथियार लूट मामले में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। इन सभी टीमों को खुद एसपी शामली दिनेश कुमार हैंडिल कर रहे हैं। पूर्व में हथियार लूट में शामिल रहे बदमाशों से भी पूछताछ की जा रही है।

घायल होमगार्ड की हालत में सुधार नहीं

मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती किए गए घायल होमगार्ड संजय की हालत में सुधार नहीं दिखाई दे रहा। मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. अजीत कुमार ने बताया कि खून अधिक बह जाने के कारण अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। दिल्ली बात की जा रही है। हालत अधिक सीरियस होने के कारण होमगार्ड को दिल्ली भी रेफर किया जा सकता है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला