मेरठ

Breaking: अखिलेश के खास सिपाही को कार्यकर्ताआें के साथ लिया गया हिरासत में

यूपी के राज्यपाल आैर उप मुख्यमंत्री के आने से पहले पुलिस ने की कार्रवार्इ  
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 12:43 PM IST
meerut
Breaking: अखिलेश के खास सिपाही को साथियों के साथ लिया गया हिरासत में

मेरठ। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में गुरुवार को हिस्सा लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक आैर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर काली पट्टी बांधकर राज्यपाल आगमन का विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान अखिलेश यादव के खास सिपाही व सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में युवा सपाइयों ने 'राज्यपाल वापस जाओ' के नारे भी लगाए।

युवा सपाइयों को हिरासत में लिया

सपाइयों द्वारा राज्यपाल के विरोध की जानकारी जैसे ही पुलिस अधिकारियों को मिली तो उनमें हड़कंप मच गया तथा तुरन्त एसपी सिटी रणविजय सिंह भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तथा विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा सपाइयों को हिरासत में लेकर उन्हे पुलिस लाइन भिजवा दिया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस की खूब नोकझोंक भी हुई परन्तु पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सपाइयों को खदेड़ दिया। इस संबंध में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि चार-पांच छात्र नेता जो हमेशा परेशानी पैदा करते है इस बार भी उनके द्वारा कार्यक्रम में विरोध पैदा करने का प्रयास किया जा रहा था, उसे विफल करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भिजवा दिया है। इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवार्इ की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला