मेरठ

VIDEO: जयाप्रदा वाले बयान पर आजम खान पर भड़का यह नेता, रामपुर से बाहर निकलने पर दी ये बड़ी चेतावनी

जयाप्रदा पर टिप्पणी से चुनाव आयोग के सख्त कदम के बाद कही ये बात कहा- लोक सभा चुनाव 2019 में आजम को पता चल जाएगी अपनी आैकात  
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2019, 11:27 AM IST
meerut
इस नेता ने कहा कि आजम खान को पता चल जाएगी अपनी आैकात

मेरठ। चुनावी मौसम में बयानबाजी का दौर भी खूब जारी है। नेताओं की बदजुबानी पर चुनाव आयोग सख्त हुआ। सीएम योगी सहित आजम खां, मायावती और मेनका गांधी पर एक्शन ले लिया। आजम खान ने जो बयान जयाप्रदा के खिलाफ दिया। उस पर उप्र नवनिर्वाण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अमित जानी ने रामपुर से महागठबंधन के प्रत्याशी आजम खान को ललकारते हुए कहा है कि वह रामपुर से बाहर तो निकले। उप्र की सड़कों पर प्रचार करने के लिए उतरे तो सही। उनको उनकी औकात पता चल जाएगी। अमित जानी ने कहा कि आजम खान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब उनको कोई बचा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आजम खान ने उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। आजम खान ने उनके और अमर सिंह के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा एक मुकदमे की तहरीर दी हुई है। नवनिर्वाण सेना के अमित जानी ने कहा कि वह आजम के दर्ज कराए मुकदमे से डरने वाले नहीं है। उन्हाेंने भी आजम खान के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराये हैं। बता दें कि अमित जानी मेरठ के जानी कस्बा के रहने वाले हैं।

लखनऊ में सपा शासनकाल में मायावती की मूर्ति तोड़ने केा लेकर वे सुर्खियों में आए थे। उस दौरान उनके खिलाफ काफी मुकदमे दर्ज हुए थे। इतना ही नहीं उनको बसपा कार्यकर्ताओं का निशाना बनना पड़ा था। अमित जानी ने स्वीकार किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्तियों को उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कहने पर तोड़ा था। अमित जानी इस समय उप्र नवनिर्वाण सेना से आजमगढ़ से लोकसभा के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि आजम इन चुनाव में आजम खान को उनकी औकात का पता चल जाएगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
17 Apr 2019, 11:27 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला