मेरठ

2019 में पीएम मोदी नहीं भाजपा के इस दिग्गज को प्रधानमंत्री बनाने की कवायद शुरू, हो गया बड़ा ऐलान

लखनऊ में दस फरवरी को हिन्दू धर्म संसद के आयोजन का एेलान किया  
3 min read
• •
Updated: 18 Dec 2018, 5:56 PM IST
meerut
2019 में पीएम मोदी नहीं भाजपा के इस दिग्गज को प्रधानमंत्री बनाने की कवायद शुरू, हो गया बड़ा ऐलान

मेरठ। पांच राज्यों में भाजपा की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज मुकर हो गर्इ है। तीन राज्यों में जीत के बाद जब कांग्रेस अपनी पीठ थपथपाने लगी है तो कुछ संगठनों ने कहना शुरू कर दिया है कि मोदी का जादू देश की जनता से उतरने लगा है। पांच राज्यों के परिणाम आने के बाद युवाआें को 'योगी नहीं तो वोट नहीं' को आधार बताकर एकत्र करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही मोदी सरकार का बहिष्कार करके 'नोटा' का समर्थन करने की बात कही गर्इ है।

नव निर्माण सेना ने दिया अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने पांच राज्यों में भाजपा की हार का जिम्मेदार बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की मांग की है आैर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। साथ ही नवनिर्माण सेना ने 'योगी नहीं तो वोट नहीं' के नारे के साथ धर्म संसद का ऐलान किया है। नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने अगले साल जनवरी तक भाजपा को राम मंदिर आैर जनसंख्या नियंत्रण के लिए संसद में कानून बनाने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि राम मंदिर और जनसंख्या नियंत्रण कानून पर मौन साधा गया तो 10 फरवरी को रमाबाई अम्बेडकर मैदान लखनऊ में पांच लाख हिन्दुओं के साथ होगी धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहिष्कार आैर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन किया जाएगा। अमित जानी ने कहा कि मोदी जी के जुमलों से देश की हिन्दू जनता तंग आ चुकी है, हिन्दुआें के साथ धोखा हुआ है। इसी का परिणाम 5 राज्यों की पराजय है। नवनिर्माण के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि योगी स्टार प्रचारक न होते तो पांच राज्यों में भाजपा खाता भी न खोल पाती। अब वक्त आ गया है जब राममंदिर बनाने और 370 एवम जनसंख्या कानून जैसे मुद्दे हल करने होंगे नही तो 2019 में उत्तर प्रदेश में 80 में से एक सीट की भी उम्मीद मोदी ने करें।

मुख्यमंत्री के बयान को समझने की जरूरत

अमित जानी ने कहा कि योगी के दो दिन पूर्व दिए बयान को समझने की जरूरत है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि राम मंदिर बनाना है तो उत्तर प्रदेश सरकार के हाथ में होता तो मैं 24 घंटे में बना देता। नवनिर्माण के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इशारा साफ है कि यदि योगी जी प्रधानमंत्री होते तो 24 घंटे में राम मंदिर बन जाता। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं की नाराजगी न भाजपा से है आैर न मोदी से, लेकिन जो राम का नहीं है वे किसी काम के नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की

नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने कहा कि अयोध्या से फैज़ाबाद नाम का कलंक धोकर, सदियों से वीरान पड़ी अयोध्या में दीपावली पर महोत्सव करके, अलविदा जुमे के दिन होली को धूमधाम से मनवाने के लिये अलविदा जुमा की नमाज को 3 घंटे पीछे हटवाकर, कांवड़ यात्रा में डीजे पर लगा प्रतिबंध हटवाकर, इलाहाबाद नाम से धर्मनगरी को प्रयागराज में तब्दील करके योगी जी ने स्पष्ट कह दिया है कि वे सिर्फ हिन्दुओं की बात करेंगे और हिन्दू राष्ट्र को कायम करेंगे। बाला साहेब ठाकरे के बाद हिन्दू सम्राट का रिक्त स्थान खाली था जिसको योगी जी ने भर दिया है। अमित जानी ने कहा कि देश भर से लाखों हिन्दू कार्यकर्ताओं और साधु संतों के साथ 10 फरवरी को लखनऊ के रमाबाई मैदान में धर्म संसद होगी जिसमें 'योगी नहीं तो वोट नहीं' का नारा देकर जुमेलबाज मोदी सरकार का बहिष्कार करके 'नोटा' का समर्थन किया जाएगा। अमित जानी ने कहा कि जुमेलबाज शब्द से नफरत है तो राम मंदिर बना दें नरेंद्र मोदी। मोदी जी को अभिव्यक्ति से समस्या है तो देश मे इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी लगा दें।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला