मेरठ

Live यूपी निकाय चुनाव- भाजपा के गढ़ में ही बसपा की बड़ी जीत

मेरठ में बसपा की सुनीता वर्मा ने भाजपा की कांता कर्दम को दी शिकस्‍त

2 min read
Dec 01, 2017
mayawati, bsp, bjp, bhartiya janta party,  Nagar Nikay Chunav result, Nagar Nikay Chunav UP 2017 , Nikay Chunav 2017, Nagar Nikay Election, Nagar Nikay Chunav, Nagar Nikay Chunav UP, Nagar Nikay Chunav 2017, UP Politics, UP politics news, UP Politics News in Hindi, Exit poll, Counting, firozabad nagar nigam
bsp

मेरठ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों की अब लगभग पूरी तस्‍वीर सामने अा चुकी है। जहां कई निगमों में भाजपा के मेयर चुने जा चुके हैं वहीं उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में बसपा प्रत्‍याशी सुनीता वर्मा करीब 28 हजार वोट से जीत गई हैं। उन्‍होंने भाजपा की कांता कर्दम को हराया। बसपा ने यहां शुरू से ही बढ़त बना ली थी, जो आखिरी राउंड तक कायम रही। मेरठ भाजपा का गढ़ माना जाता है।

सरधना में भाजपा आगे

वहीं, मेरठ की सरधना नगर पालिका में पहले राउंड की समाप्ति पर बीजेपी की रेखा जायसवाल करीब 1500 वोट से आगे हैं। जबक‍ि सपा की शकीला अंसारी 2570 मत लेकर दूसरे स्थान पर हैं। उधर, करनावल नगर पंचायत के वार्ड 7 से निर्दलीय उम्मीदवार संजीव जीत गए हैं। उन्‍होंने बीजेपी प्रत्याशी रामदास को हराया है। वहीं, कई वार्डों के रिजल्‍ट भी आ चुके हैं। इनमें से ज्‍यादातर पर भाजपा के ही प्रत्‍याशियों ने ही विजय हासिल की है। इसके अलावा बसपा और निर्दलीय के खाते भी कुछ सीटें गई हैं। सपा का यहां से अभी तक खाता नहीं खुला है।

वार्डों में जीते हुए पार्षद प्रत्‍याशी

वार्ड 1- बसपा से तुलसा देवी

वार्ड 7- भाजपा- महेंद्र भारती

वार्ड 9- भाजपा- प्रिया शाक्‍य

वार्ड 11- भाजपा- राजकुमारी चांदना

वार्ड 13- भाजपा- अजय भारती

वार्ड 7- भाजपा- शौकत
वार्ड 23- निर्दलीय- राजेश
वार्ड 26- भाजपा- सुनीता रानी
वार्ड 29- निर्दलीय- पवन
वार्ड 31- निर्दलीय- हिमांशी शर्मा
वार्ड 33- बसपा- सितारा बेगम
वार्ड 35- भाजपा- पूनम गुप्‍ता
वार्ड 37- भाजपा- गुलवीर
वार्ड 39- भाजपा- महेंद्र भारती
वार्ड 43- कांग्रेस- राजन
वार्ड 47- निर्दलीय- मोबिन
वार्ड 51- भाजपा- दीप्ति मूर्ति
वार्ड 53- भाजपा- डॉ. निधि शर्मा
वार्ड 57- भाजपा- विक्रांत ढाका
वार्ड 59- भाजपा- किशन कन्‍हैया
वार्ड 61- भाजपा- राजेश रोहिला
वार्ड 62- भाजपा- विपिन जिंदल
वार्ड 63- भाजपा- अनुज वशिष्‍ठ
वार्ड 66- बसपा- सलीम मलिक
वार्ड 68- भाजपा- सुनीता राष्‍ट्रीय
वार्ड 70- कांग्रेस- चौधरी इकराम
वार्ड 72- निर्दलीय- अहसान अंसारी
वार्ड 64- भाजपा- सुनीता प्रजापति

वार्ड 52- बीजेपी- मनमोहन जौहरी विजयी
वार्ड- 78- भाजपा- संदीप रेवड़ी

Updated on:
01 Dec 2017 03:21 pm
Published on:
01 Dec 2017 01:33 pm