मेरठ

पुलिस रिकॉर्ड में 30 लूट का आरोपी था यह चूहा, जाल बिछाकर ऐसे पकड़ा

लूट करने के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था चूहा, पुलिस ने जाल बिछाकर ऐसे फंसाया।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 3:16 PM IST
UP Police
UP Police

मेरठ। आपने चूहों की तो बहुत कहानियां सुनी होंगी या आप अपने घरों में नुकसान करने वाले चूहों से तो वाकिफ होंगे। लेकिन हम आज आपको ऐसे चूहे की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसकी पुलिस को लगभग 6 साल से तलाश थी। यह चूहा रात को काफी सक्रिय हो जाता था।

साथ ही बड़े ही खतरानाक तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। उसके बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। दरअसल चूहे ने अजय कुमार त्यागी नाम के शख्स से उसकी स्कूटी लूटी थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस चूहे के वारदात करने का तरीका बेहद डरावना था। सुनसान रास्ते में चाहे दिन हो या रात, यदि किसी ने अकेले में गाड़ी रोकी तो ये चूहा तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देता था और बाइक या स्कूटी लूटकर फरार हो जाता था। यही नहीं चूहे ने रास्ता चलते कई बड़ी लूट की वारदातों को भी अंजाम दिया था।

दरअसल थानाध्यक्ष भावनपुर गुरुवार रात्रि जेई पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पांच युवक बाइक व एक्टिवा पर हैं, जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर घेराबंदी कर दी गई। तभी युवक आते दिखाई दिए। जिनको टॉर्च की रोशनी से रूकने का इशारा किया गया तो वे लोग स्कूल के बराबर वाले रास्ते नगला शाहू वाले रोड की तरफ गाड़ियां मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो लुटेरों ने फायरिंग कर दी। काफी मशक्कत के मुठभेड़ में पुलिस ने गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए। पूछताछ में चूहे ने बताया कि ईद का त्यौहार नजदीक था, जेब में खर्च करने के लिए पैसे नहीं थे। मजबूरी में पैसों के लालच में अपने साथियो के साथ मिलकर लूटपाट की। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक, नगदी, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। चूहा पर लूट के लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं।

बता दें कि चार दिन पहले पचपेड़ा और ज्ञानपुर रोड पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि शातिर लुटेरों का यह गैंग लूट की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहा था। दिलशाद उर्फ चूहा पर पहला मुकदमा 2012 में दर्ज हुआ था। उसके बाद उसने लूट करने का जो सिलसिला शुरू किया वह लगातार जारी रखा। अब तक लूट-चोरी की लगभग 30 वारदातों को अंजाम दे चुका चूहा कई बार जेल की हवा भी खा चुका है, लेकिन हर बार जेल से छूटकर आने के बाद वह फिर से लूट और चोरी करने में लग जाता है। वह पुलिस के लिए कई साल से बड़ी चुनौती बना हुआ था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला