मेरठ

UP पुलिस का ऐसा क्रूर चेहरा आया सामने, जिसे देखकर कांप जाएगी रूह

4 साल की बच्ची के हाथ पर डंडा मारकर हाथ तोड़ने का लगा आरोप
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 8:42 PM IST
UP police
UP पुलिस का ऐसा क्रूर चेहरा आया सामने, जिसे देखकर कांप जाएगी रूह

मेरठ. गाजियाबाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ितों के मुताबिक यहां पुलिस ने जमकर गुंडई करते हुए एक घर में तोड़फोड़ की औऱ एक युवक को छत से धक्का देकर गिरा दिया। इस हादसे में युवक के दोनों पर टूट गए। इसके अलावा पुलिस पर जो दूसरा आरोप लगा है, वह बहुत ही संगीन है। पुलिस पर एक 4 साल की बच्ची के हाथ पर डंडा मारकर हाथ तोड़ने का भी आरोप है। इस घटना से गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने बुधवार को घायलों को लेकर एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद एसपी क्राइम ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए।

यह भी पढ़ेंः मुन्ना बजरंगी केस में बड़ा खुलासाः इस शख्स ने जेल में पहुंचाई थी पिस्टल

दरअसल, मेरठ के नौचन्दी थाना क्षेत्र के ज़ैदी फार्म में तीन दिन पहले गाज़ियाबाद पुलिस और नौचन्दी पुलिस ने लूट के आरोप में एक घर मे दबिश दी थी। वहीं, इस मामले में पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने मामले में स्टेय ले रखा है। इसके बाद भी पुलिस उन से लागतार पेसों की डिमांड कर रही थी, जब उन्होंने पैसे नही दिए तो उन्होंने घर में दबिश दी और जमकर उत्पात मचाया।

पीड़ितों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस वालों ने घर पर मौजूद महिलाओं से अभद्र व्यहवार किया। वहीं, गर में मौजूद एक युवक पर पुलिस ने फायरिंग भी की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद उसे बुरी तरह पीटा और युवक को छत पर से नीचे फेंक दिया, जिसमें उसके दोनों पैर टूट गए । इस दौरान पुलिस वालों ने उस युवक की चार साल की बच्ची और पत्नी की भी पीटाई कर दी, जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से गुस्साए थाना नौचन्दी छेत्र के सेकड़ों लोग बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे औऱ उन्होंने हंगामा करते हुए गाज़ियाबाद पुलिस और मेरठ की नौचन्दी पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसपी क्राइम शिवराम यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही, तब जाकर ये लोग शांत हुए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला