मेरठ

मेरठ सहित प्रदेश के पुलिसकर्मियों की छुटिटयां 31 अक्टूबर तक निरस्त, डीजीपी ने जारी किए आदेश

UP Police holiday canceled मेरठ सहित प्रदेश के सभी जिलों में अब आगामी 31 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। इसके आदेश आज लखनऊ से डीजीपी कार्यालय से जारी किए गए। जिसके बाद मेरठ एडीजी ने जोन के सभी कप्तानों को पुलिसकर्मियों के अवकार निरस्त कर 31 अक्टूबर तक किसी भी प्रकार के अवकाश पुलिसकर्मियों को नहीं देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मेरठ जोन प्रदेश में सबसे संवेदनशील श्रेणी में आता है।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2022, 8:12 PM IST
मेरठ सहित प्रदेश में पुलिसकर्मियों के अवकाश पर 31 अक्टूबर तक रोक, डीजीपी ने जारी किए आदेश
मेरठ सहित प्रदेश में पुलिसकर्मियों के अवकाश पर 31 अक्टूबर तक रोक, डीजीपी ने जारी किए आदेश

UP Police holiday canceled आज से त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में आने वाले त्योहारों को देखते हुए अब मेरठ सहित प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर अब 31 अक्तूबर तक के लिए रोक लगा दी गई है। यानी अब 31 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों को कोई भी छुट्टी नहीं मिल सकेगी। पुलिस कर्मियों की नवमी से लेकर दीपावली और भाई दूज तक थाने में ही मनेगी। प्रदेश में पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक के आदेश लखनऊ डीजीपी मुख्यालय की ओर से जारी कर दिए गए हैं। मेरठ आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रदेश के डीजीपी डॉ0 डीएस चौहान की ओर से अवकाश पर रोक के आदेश जारी किए गए है। डीजीपी कार्यालय की ओर से प्रदेश के सभी डीजी, एडीजी, पुलिस आयुक्त, जिला पुलिस, एसएसपी रेलवे के अलावा पीएसी कंपनियों के कमांडेंट, जोन और रेंज के पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।


वहीं उन्होंने बताया कि अवकाश निरस्त होने के बाद अब बहुत ही विशेष परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल सकेगी। जिले के बड़े अफसर इसका ध्यान रखें कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में कहा है कि आने वाले त्योहारों में अब किसी भी पुलिसकर्मी को 31 अक्टूबर तक छुट्टी नहीं दी जाएगी। बता दें कि इस समय पुलिसकर्मियों ने अपने अधिकारियों के पास छुट्टी लेने के लिए लाइन लगाई हुई है। आज डीजीपी के आदेश से पुलिसकर्मी मायूस हुए हैं। अधिकारियों ने डीजीपी के आदेश मिलने के बाद त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की जानकारी देते हुए छुट्टियां देने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने बताया कि त्योहार के मौके पर अधिक से अधिक फोर्स की जरूरत पड़ेगी। जो पुलिस कर्मी छुट्टी पर गए हुए हैं उनकी भी छुट्टियां रद्द की जाएंगी। अब पुलिसकर्मियों को त्यौहारों के बाद ही छुट्टियां दी जाएंगी।


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जिले में अलग- अलग सेलों में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सजगता के साथ डयूटी करने और त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ थाना पुलिस को रात के समय विशेष गश्त करने के निर्देश दिए हैं। जिससे खुराफाती व बदमाश किस्म के लोग मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। आने वाले सभी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमे ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कारण से छुट्टी भी रदद कर दी गई है। एसएसपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों की छुट्टी रदद कर दी गई है। आदेश का सख्त से पालन कराया जाएगा।

Updated on:
26 Sep 2022, 8:12 PM IST
Published on: