
Meerut SSP office : मेरठ एसएसपी आफिस में दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास, पुलिसकर्मियों में हड़कंप
Meerut SSP office आज मेरठ एसएसपी ऑफिस में दुष्कर्म पीड़िता युवती ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। दुष्कर्म पीड़िता के ऐसा करने से हड़कंप मच गया। एसएसपी ऑफिस में तैनात पुलिसकर्मियों ने दुष्कर्म पीड़िता के हाथ से माचिस छीनकर उसको कब्जे में लिया। थाना जानी क्षेत्र के गांव किठौली की युवती अपनी मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। युवती के हाथ मे पेट्रोल की बोतल थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित मां बेटी 6 साल से न्याय के लिए भटक रही हैं। लेकिन थाना स्तर पर पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। पीडिता की मां ने बताया कि उसकी बेटी के साथ छह साल पहले दुष्कर्म हुआ था। जिसमें थाना टीपी नगर क्षेत्र के संजू नामक युवक द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।
जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामला छह साल से कोेर्ट में चल रहा है। इसके बाद भी अभी तक पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाया है। वह लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रही है कोर्ट से आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी हो चुका है। इसके बाद भी पुलिस आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़िता पुलिसकर्मियों के पास जाती है तो उल्टा धमका कर भगा देते हैं। कोई सुनवाई और कार्रवाई नहीं होते देख आज मां और बेटी पेट्रोल लेकर एसएसपी ऑफिस आत्मदाह करने के लिए पहुंचे। मौके पर पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनकर उसकी जान बचाने का प्रयास किया।
मेरठ में दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर खुद को जलाने का प्रयास किया। पीड़िता ने खुद पर बोतल से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि समय रहते पुलिसकर्मियों ने उससे बोतल छीनी और फिर पीडिता को एसएसपी के सामने पेश कराया। वहीं पीडिता का कहना है कि अगर पुलिस सुनवाई नहीं करती है तो आत्महत्या कर मरना पड़ेगा। पीड़ित महिला ने कहा कि आरोपी संजू दबंग किस्म का है। पुलिस आरोपी की मदद कर रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पीडिता की बात सुनने के बाद सीओ को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Updated on:
26 Sep 2022, 3:46 PM IST
Published on:
26 Sep 2022, 3:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.