
50 हजारी मारूफ ने बडे़ मीट व्यापारी की बेटी को जाल में फंसाकर किया निकाह, अफगानी युवती से बनाए प्रेम संबंध
भाजपा नेता सुनील भराला को धमकी दिलाने वाला 50 हजारी मारूफ दस साल पहले तक हापुड़ के टोडरपुर में रहता था। इसके बाद मारूफ नोएडा में पहुंचकर करोड़ों की डील करने लगा। मारूफ ने नोएडा और गाजियाबाद के कई बड़े मामलों में मध्यस्था कर करोड़ों की कमाई की है। उसके बाद मारूफ ने अपने भाई मोहसिन के साथ मिलकर एक मीडिया चौनल खरीदा था। उसके बाद तो सिप्रा स्टेट कंपनी से मारूफ ने दस करोड़ की रंगदारी मांगी थी। हालांकि उस मुकदमे में मारूफ और उसके भाई के खिलाफ एफआर लगाई जा चुकी है।
मारूफ मूल रूप से हापुड के टोडरपुर का रहने वाला है। मारूफ ने मकान बनाने वाली टीएडंटी कंपनी पर दबाव बनाना शुरू किया था। उसके खिलाफ थाना विजय नगर में कंपनी के निदेशक ने तहरीर भी दी गई। 50 हजार के इनामी मारूफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। इसी के साथ मारूफ की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि मारूफ पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिससे उसकी अवैध तरीके से कमाई संपत्ति को जब्त किया जा सकें।
मारूफ ने मीट कारोबारी हबीब की बेटी जेबा को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। हबीब के मीट कारोबार के साथ बेटी ने अपनी कंपनी खोल रखी थी। दिल्ली की न्यू फेंड कालोनी की चार हजार गज की कोठी दिखाकर मारूफ ने उसको अपने प्रेमजाल में फंसाया था। दिल्ली के बड़े होटल में मारूफ से जेबा ने निकाह किया था। जिसमें करोड़ों की रकम खर्च की थी। निकाह के बाद जेबा जब ससुराल पहुंची तो पता चला कि न्यू फेंड कालोनी की यह कोठी मारूफ ने किराए पर ली हुई थी। उसको मारूफ की जालसाजी के बारे में पता चला और वह उसे छोड़कर कनाड़ा में शिफ्ट हो गई। रिश्ता तोड़ने के बाद जेबा ने मारूफ से संपर्क नहीं किया है। बताया जाता है कि हाल में मारूफ ने बिजनौर की रहने वाली युवती से निकाह किया है। हालांकि उसके एक अफगानी युवती से प्रेमसंबंध बनाए हुए हैं। पुलिस मारूफ की अपराधिक और निजी जिंदगी के बारे में जांच कर रही है।
Published on:
24 Sep 2022, 8:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.