मेरठ

Kanwar Yatra 2023: प्रमुख सचिव गृह और DGP ने मेरठ में की कांवड़ यात्रा समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश; देखें वीडियो

Kanwar Yatra 2023: मेरठ में आज प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी विजय कुमार ने कांवड़ यात्रा 2023 की तैयारियों की समीक्षा समन्वय बैठक की।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2023, 7:04 PM IST
j127.jpg

Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा 2023 की तैयारियों को लेकर आज मेरठ में उच्चस्तरीय समीक्षा/समन्वय बैठक हुई। बैठक में यूपी के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और प्रदेश के पुलिस मुखिया डीजीपी विजय कुमार ने तैयारियों को परखा। कांवड़ यात्रा को लेकर समीक्षा/समन्वय बैठक में उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के अलावा राजस्थान के भी पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मेरठ के परतापुर हवाई पट्टी पर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी का हवाई जहाज 11 बजे उतरा। हवाई पट्टी पर प्रदेश के आलाधिकारियों का स्वागत मंडलायुक्त, एडीजी, आईजी, जिलाधिकारी मेरठ, एसएसपी मेरठ और एसपी सिटी ने बुके देकर किया। परतापुर हवाई पटटी से दोनों अधिकारी पहले पुलिस लाइन पहुंचे। उसके बाद औघड़नाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए।

औघड़नाथ मंदिर में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कांवड़ यात्रा को लेकर की गई तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद कमिश्नरी सभागार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि पड़ोसी राज्यों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए है। ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग, कांवड़ शिविर ,स्वास्थ्य के लिए प्लान तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को एक्सीडेंट फ्री बनाने की कोशिश होगी। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा कि आज मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर समीक्षा और समन्वय बैठक की गई है। इसके लिए मेरठ आज आए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था के लिए उत्तराखंड, हरियाणा , राजस्थान के पुलिस के अधिकारी, एडीजी मेरठ के अलावा बरेली, आगरा और पांच रेंज के पुलिस अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

कानून व्यवस्था को लेकर कमिश्नरेंट गाजियाबाद, कमिश्नरेट नोएडा और कमिश्नरेट आगरा से विस्तार से चर्चा हुई है। सभी ने अपनी तैयारियों की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी है। कांवड़ यात्रा में मुख्य रूप से आने वाले कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इस पर पूरा प्लान बनाया गया है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्ट प्लान, बिजली व्यवस्था, अप्रिय घटनाओं को रोकने, कांवड़ शिविर, एंबुलेंस व्यवस्था, सड़कों की व्यवस्था, पेय जल की व्यवस्था को लेकर सभी जिलों की तैयारियों को परखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों ने अपनी अच्छी तैयारी की है। विगत वर्षों में कांवड़ यात्रा के दौरान अनुभवों को पुराने अधिकारियों ने बैठक में शेयर किया। आने वाले कांवड यात्रा में कांवडियों को अच्छी व्यवस्था हम लोग दे पाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला