Meerut Delhi-NCR Weather IMD Alert : मेरठ, दिल्ली—नोएडा एनसीआर मौसम में तब्दीली आई है। एनसीआर के जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। लोग गर्मी से उबल रहे हैं। हालात ये हैं कि इन जिलों का हीट इंडेक्स 51 पर पहुंच गया है। एनसीआर में बारिश ना होने से मौसम में बदलाव आया है। लोग गर्मी उमस से परेशान हैं।
Meerut Delhi-NCR Weather IMD Alert : मेरठ, दिल्ली-NCR में उमस और भीषण गर्मी ने लोग बेहाल है। शुक्रवार को इन जिलों का हीट इंडेक्स 51 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी उमस और गर्मी ऐसे ही बरकरार रहेगी। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी की आशंका जताई जा रही है। नमी और अधिकतम तापमान बढ़ने से मौसम इस समय लोगों के लिए मुसीबत भरा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस तरह की गर्मी से शरीर में पानी की कमी होने से लोग बीमार पड़ सकते हैं। शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे हीट इंडेक्स 48 डिग्री था। जो कि शाम 8 बजे तक 51 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में गर्मी और उमस से मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, बागपत, हापुड के लोग सबसे अधिक परेशान हैं।
मौसम वैज्ञानी के मुताबिक 41 से 54 डिग्री के बीच हीट इंडेक्स होना खतरनाक श्रेणी में है। इतने हीट इंडेक्स पर हीट क्रैंप, हीट स्ट्रोक के खतरे अधिक बढ़ते हैं। लोग हीट एग्जॉशन के शिकार हो सकते हैं। यही कारण हैं कि कई संस्थाएं हीट इंडेक्स के आधार पर एडवाइजरी जारी करने की मांग कर रही हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 39.4 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.5 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 55 से 82 प्रतिशत रहा। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री, नोएडा का 40 डिग्री, बागपत का 39.4 डिग्री, हापुड का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
हालांकि आज शनिवार को मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। आज अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 23 जुलाई को मौसम का मिजाज इसी तरह से रहेगा। 24 जुलाई से हल्की बारिश की संभावना है। इसके कारण तापमान में दो डिग्री की गिरावट की संभावना है। 25 से 27 जुलाई तक नमी भरी गर्मी से राहत के संकेत हैं। रहेगी। हल्की से मध्यम बारिश होगी।