UP Weather Report : अक्टूबर में हुई बेमौसम बारिश के बाद अब नवंबर के शुरूआती दिन से ही तापमान तेजी से गिरना शुरू हो गया है। हालांकि तापमान का गिरना अक्बूबर के अंतिम सप्ताह से ही जारी था। लेकिन एक नवंबर को रात और दिन के तापमान में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम इस समय जिले का 14 डिग्री से नीचे आ गया है और अधिकतम भी इस समय 25-27 डिग्री के बीच चल रहा है।
UP Weather Report : देर से आया मानसून इस बार देर से विदा भी हुआ। सितंबर और अक्तूबर में जोरदार बारिशों ने मौसम (Weather) की चाल खराब कर दी। जिस तरह से मानसून की देरी से विदाई हुई अब माना जा रहा है कि ठंड का मौसम भी इस बार देर तक लोगों को परेशान करेगा। मौसम विभाग के अनुसार संभावना है कि इस बार दिन के तापमान में भी पहले साल की अपेक्षा इस बार कमी दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार इस बार अक्तूबर का महीना उथल-पुथल वाला रहा। हवा की गति वेस्ट में तेज होने से अब वातावरण में ठिठुरन काफी बढ़ गई है। सुबह और शाम काफी ठंडी प्रतीत हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम पारा 14.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह नवंबर के शुरूआती दौर का सबसे कम तापमान रहा। दिन के मुकाबले रात में ठंड का अहसास अधिक हो रहा है।
कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम विज्ञानी डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस बार सर्दी के मौसम में कई बार ऐसे परिवर्तन आएंगे। पूरे पश्चिमांचल और एनसीआर में मौसम का रुख बदला हुआ है और सुबह की ठंडक अब अपना असर दिखाने लगी है। दीपावली के बाद एनसीआर और पश्चिमांचल में कोहरा भी शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वातावरण में कम नमी के साथ शुष्कह हवाओं का जोर होगा। मंगलवार को सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा लेकिन सुबह ठंडी हवाओं का झोंका सिहरन पैदा करता रहा।