26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहारी सीजन में खरीद रहे हैं बादाम तो रखे इन बातों का विशेष ध्यान

इस समय दीपावली का सीजन चल रहा है। ऐसे में मिठाई में तो मिलावट का दौर है ही साथ ही ड्राई फ्रूट में भी धोखाधड़ी हो रही है। आम लोग मिलावटी मिठाई खरीदने से बचने के लिए ड्राईफ्रूट खरीदते हैं। इसमें भी बादाम को अधिक प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन जो बादाम खरीदे जा रहे है, क्या वो अच्छी क्वालिटी के हैं और उनकी वैरायटी बेहतर है। इसका भी बादाम खरीदते समय विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 2 Nov 2021, 11:32 AM IST

almond_.jpg

मेरठ. दीपावली पर मिलावटी मिठाई खरीदने से हर कोई बचता है। बाजार में इस समय एक ही चीज अलग-अलग दाम पर दुकानों में मिल रही है। जिसकी वजह से इसकी गुणवत्ता की पहचान करना काफी कठिन है। त्योहार के इस मौके पर दीपावली पर मिलावटी मिठाई के अलावा अगर बादाम खरीद कर अपनों को उपहार में देना है तो उसकी भी पहचान करनी जरूरी है। बाजार से बादाम खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान।

यह भी पढ़ें : भाकियू की सरकार को चेतावनी, 'किसानों को जबरन बॉर्डर से हटाने का किया प्रयास तो सरकारी दफ्तरों को बना देंगे गल्ला मंडी'

छोटे साइज वाले बादाम

अफगानिस्तान से आने वाले बादाम का साइज छोटा होता है, जिसे गुरबंदी कहा जाता है। बादाम की इस वैरायटी का स्वाद कड़वा जरूर होता है लेकिन इसमें कोई खराबी नहीं होती है। बादाम की इस वैरायटी की कीमत लगभग 700 से 800 रुपए प्रति किलो होगी।

अमेरिकन बादाम

कैलिफोर्निया के बादाम साइज में चौड़े और मोटे होते हैं, अपने स्वाद की ही तरह बादाम का यह ब्रांड सेहत के लिहाज से भी कुछ खास नहीं है। मार्केट में इसकी कीमत लगभग 400 से 600 रुपए प्रति किलो होगी।

बेस्ट क्वालिटी के बादाम

बादाम कि सबसे अच्छी क्वालिटी ईरान से आती है, जिन्हें मामरा कहा जाता है। इस तरह के बादाम का वजन कम और छिलके पर धारियां नजर आती हैं। मार्केट में यह बादाम काफी मंहगा मिलता है। इसकी कीमत लगभग 800 से 1000 रुपए प्रति किलो तक होगी। यह बादाम खाने में बेहद टेस्टी और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

बादाम खरीदते समय इन बातों का रखे ध्यान

बादाम खरीदते समय ध्यान रखें कि कभी भी बाजार से खुला हुआ बादाम न खरीदें। दरअसल, बादाम में हवा लगने से वह सील जाते हैं और उनका स्वाद खराब हो जाता है। साथ ही हमेशा कम वजन वाला बादाम ही खरीदें।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections 2022: कांग्रेस-रालोद मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीटों के बंटवारे का खाका हुआ तैयार