मेरठ

UPTET 2021 का कार्यक्रम घोषित, जानिए कब तक करना होगा आवेदन और परीक्षा की तिथि

UPTET 2021: मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्राशु सुमन ने बताया कि अभी परीक्षा और अभ्यार्थियों के फार्म भरने संबंधी तिथियों की घोषणा हुई है।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2021, 9:51 AM IST
uptet.jpg
UPTET

UPTET 2021: यूपीटीईटी 2021 यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम/समय-सारणी के अऩुसार यूपीटीईटी 2021 के लिए आवेदन आगामी 7 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को 26 अक्टूबर तक यूपीटीईटी 2021 के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, उम्मीदवार अपने यूपीटीईटी 2021 ऑनलाइन अप्लीकेशन को 27 अक्टूबर को अंतिम रूप से सबमिट करके इसका प्रिंट ले सकेंगे।

28 नवंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा

यूपीटीईटी 2021 परीक्षा समय सारणी के अनुसार प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का आयोजन 28 नवंबर 2021 को दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा ढाई घंटे की होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर के अभ्यार्थियों की होगी। उसके बाद दूसरी पाली उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

2 दिसंबर को ‘आंसर की’ और 28 दिसंबर को रिजल्ट

यूपीटीईटी 2021 परीक्षा के आयोजन के चार दिन में ही यानि 2 दिसंबर 2021 को ‘आंसर की’ जारी किया जाना प्रस्तावित हैं। यूपीटीईटी 2021 ‘आंसर की’ को लेकर उम्मीदवार अपनी आपत्तियों को 6 दिसंबर तक सबमिट कर पाएंगे। जिसकी समीक्षा के बाद यूपीटीईटी 2021 फाइनल ‘आंसर की’ 24 दिसंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद, यूपीटीईटी 2021 का परीक्षा परिणाम 28 दिसंबर 2021 को घोषित कर दिया जाएगा।

यूपीटीईटी 2021: किस तिथि में क्या करना होगा

आवेदन की तिथि – 7 अक्टूबर 2021

रजिस्ट्रेशन समाप्त की तिथि – 25 अक्टूबर 2021

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 26 अक्टूबर 2021

आवेदन पूर्ण करने और आवेदन का प्रिंट करने की अंतिम तिथि – 27 अक्टूबर 2021

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – 17 नवंबर 2021

यूपीटीईटी 2021 परीक्षा की तिथि – 28 नवंबर 2021

प्रोविजिनल ‘आंसर की’ जारी होने की तिथि – 2 दिसंबर 2021

प्रोविजिनल ‘आंसर की’ के लिए आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि – 6 दिसंबर 2021

फाइनल ‘आंसर की’ जारी होने की तिथि – 24 दिसंबर 2021

यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट घोषित किये जाने की तिथि – 28 दिसंबर 2021

मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्राशु सुमन ने बताया कि अभी परीक्षा और अभ्यार्थियों के फार्म भरने संबंधी तिथियों की घोषणा हुई है। फार्म भरे जाने के बाद सेंटरों को बनाने का काम किया जाएगा। जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उसके तहत काम किया जाएगा।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला