मेरठ

पुलिस ने जब मारा छापा तो शराब में मिलाया जा रहा था ये जानलेवा रसायन, मच गया हड़कंप

खास बातें मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र का दर्जनों पेटी शराब बरामद पुलिस की छापेमारी में कई फरार, एक गिरफ्तार रसायन मिलाने के बाद बोतलों की रिफलिंग हो रही थी
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2019, 1:29 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी हो रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब तस्करों के पकड़े जाने के बाद भी अवैध शराब तस्करी पर लगाम नहीं लग रही है। शराब तस्कर बेखौफ तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। लिसाड़ी गेट और टीपी नगर क्षेत्रों में शराब तस्करों के बड़े अड्डों में से एक हैं। इन दोनों क्षेत्रों में आए दिन तस्करी की शराब पकड़ी जाती है।

शराब में मिला रहे थे यूरिया

थाना लिसाड़ी गेट की पिलोखड़ी पुलिस चौकी को सूचना मिली कि शराब तस्कर एक स्थान पर एकत्र होकर बाहर से लाई गई शराब में यूरिया मिला रहे हैं और उसके बाद बोतलों की रिफलिंग कर रहे हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिलोखड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वहां से अधिकांश लोग भाग निकले, लेकिन घेराबंदी के दौरान एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के साथ ही एक महेन्द्रा पिकअप गाड़ी भी मौके से बरामद हुई। इस गाडी में करीब 70 पेटी तस्करी कर लाई गई शराब भरी हुई थी। मौके से काफी मात्रा में यूरिया बरामद किया गया।

मिलावट के बाद बोतलों की रिफलिंग

पकड़े गए युवक ने बताया कि वे लोग तस्करी की शराब की रिफलिंग कर रहे थे। यूरिया को शराब की बोलत में मिलाकर रिफलिंग कर रहे थे। युवक ने स्वीकार किया वे लोग मेरठ और आसपास के जिलों में शराब की सप्लाई कर रहे हैं। बाहर से लाकर शराब में यूरिया मिलाकर उसकी रिफलिंग करते हैं इसके बाद बाजार में बेच देते हैं। युवक के फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लिसाड़ी गेट पुलिस के अनुसार कि आरोपी के साथियों की पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला