मेरठ

BIG BREAKING : हत्याकांड के समय मुन्ना बजरंगी के साथ मौजूद रहने वाला कैदी आया सामने, बताई पूरी कहानी

मुन्ना बजरंगी की जेल में सुनील राठी ने कैसे की हत्या। इस हत्याकांड की पूरी कहानी, जेल में बंद कैदी की जुबानी।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 2:17 PM IST
vicky
हत्याकांड के समय मुन्ना बजरंगी के साथ मौजूद रहने वाला कैदी आया सामने, बताई पूरी कहानी

बागपत। जेल में बंद माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले में कुख्यात सुनील राठी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस मामले को लेकर अभी भी बहुत सी बातें हैं जो पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। फिलहाल पुलिस भी इसकी जांच में जुट चुकी है और तथ्यों की तलाश कर रही है। जिससे इस हत्याकांड का खुलासा हो सके। हालांकि इस पूरे हत्याकांड को लेकर अगर कुछ बातों पर ध्यान दिया जाए तो इसे समझा जा सकता है।

रविवार को जेल पहुंचा मुन्ना बजरंगी

बागपत जिला जेल में बंद एक कैदी द्वारा दिए गए बयान में कहा गया है कि रविवार रात को सुनील राठी खाना खाकर जेल परिसर में टहल रहा था। इस दौरान सवा नौ बजे फिल्मी स्टाइल में जेल का मुख्य द्वार खुला और बाहर खड़ी एक एंबुलेंस को देखकर पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। एंबुलेंस को चेकिंग के बाद जेल के अंदर लाया गया। जिसमें से मुन्ना बजरंगी नीचे उतरा। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसकी तलाश ली और तन्हाई बैरक की ओर ले गए।

विक्की सुन्हैड़ा ने किया स्वागत

इसी बीच खेकडा थाने का कुख्यात विक्की सुन्हैड़ा मुन्ना बजरंगी के पास पहुंचा और गले मिलकर उसका स्वागत किया। वहीं जब बजरंगी को अलग बैरक में ले जाने लगे तो उसने पुलिसकर्मियों को विक्की को अपने पास रखने का इशारा किया। थोड़ी देर बाद बराबर वाली बैरक में बंद सुनील राठी उनकी बैरक में पहुंचा और तीन कुख्यात कैदियों के बीच जमकर हंसी के फव्वारे छूटने लगे। रात करीब एक बजे तीनों बैरक के बाहर मैदान में पहुंचे और मिलकर शराब पी। जिसके बाद विक्की व बजरंगी एक बैरक में सो गए और सुनील अपनी बैरक में चला गया।

सुबह की चाय पर हुई कहासुनी

कैदी कैदी की मानें तो मुन्ना की मौत से पहले सुबह करीब पांच बजे बैरक खुली तो तीनों कैदी विक्की सुन्हैडा, मुन्ना बजरंगी और सुनील राठी बाहर आए और चाय का इंतजार करने लगे। इस दौरान चाय नहीं आई तो बजरंगी नहाने के लिए चल दिया। तभी सुनील की बजरंगी से किसी टेंडर की बात को लेकर कहासुनी हो गई। हालांकि इस बीच विक्की ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। तभी सुनील के पास एक फोन आया। जिसके थोड़ी देर बाद सुनील ने पिस्टल से बजरंगी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

सुनील राठी ने दिया ये बयान

सुनील ने एक के बाद एक फायर कर पूरी मैगजीन खाली कर दी। यह देखकर अन्य बैरकों से बाहर घूम रहे कैदियों में भी भगदड़ मच गई। इसके बाद सुनील अपनी बैरक में चला गया। वहीं इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे घेर लिया और बैरक की तलाशी ली गई, लेकिन तालाशी में कुछ नहीं मिला। बाद में सुनील ने इतना जरूर कहा कि वह मुझे मारने आया था। मैंने उसे मार दिया। प्रत्यक्षदर्शी कैदी का दावा है कि सुनील पर पहले से पिस्टल थी। उधर, पुलिस ने राठी के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है, जिसमें साफ हो जाएगा कि इतनी सुबह कॉल करने वाला व्यक्ति कौन था?

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला