मेरठ

Viral Fever In UP: तीसरी लहर की आशंका के बीच वायरल और डेंगू से तप रहा जिला

Viral Fever In UP: मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अशोक तालियान ने बताया कि जिले के सभी 12 ब्लाकों में 16 सितंबर तक अभियान चलाया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2021, 1:18 PM IST
dengu.jpeg

Viral Fever In UP: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच संचारी रोगों ने मेरठ को बुरी तरह से जकड़ लिया है। तेजी से पांव पसार रही संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी टीम महानगर से लेकर देहात तक उतारी है। इस समय 1300 टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। टीम को जांच के दौरान 400 से अधिक लोग वायरल से पीड़ित मिले हैं। वहीं जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इस समय जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 30 तक पहुंच चुकी है।

सभी ब्लॉकों में चलाया जा रहा है अभियान

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अशोक तालियान ने बताया कि जिले के सभी 12 ब्लाकों में 16 सितंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में बुधवार को 931 गर्भवती महिलाएं और दो साल तक के 2624 बच्चे मिले है। जिन्हें नियमित अभियान के तहत टीका लगाया जाना है। 45 से अधिक आयु के 12250 लोग ऐसे मिले, जिन्होंने कोरोना से बचाव का एक भी टीका अब तक नहीं लिया है।

बीते दो हफ्ते से बढ़ा है खांसी की समस्या

इसके अलावा सर्वे के दौरान टीमों को मिले बुखार से ग्रसित करीब 400 में 30 लोगों को दो हफ्ते से अधिक समय से खांसी की समस्या है। इन मरीजों की टीबी की भी जांच कराई जाएगी। 18 लोगों में अस्थमा से जुड़ी परेशानी थी। छह मरीज बुखार के साथ-साथ सर्दी लगने से जूझते मिले, इनकी मलेरिया की जांच कराई जाएगी। आठ में बुखार के साथ उल्टी की समस्या थी।

जारी है डेंगू का कहर

वहीं जिले में डेंगू का कहर भी जारी है। डेंगू के 11 नए मरीज मिलने के बाद मरीजों की संख्या 44 पहुंच चुकी है। जिसमें 23 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 21 मरीज घर पर इलाज करा रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम समेत अन्य गतिविधियां की जा रही है। बुखार आने पर और डेंगू के लक्षण आने पर चिकित्सकीय परामर्श के साथ जांच कराने की सलाह डॉक्टर दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने घर के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। गंदा पानी कहीं भी एकत्र न होने दें।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला