मेरठ

कोरोना की तीसरी लहर से बचाव करेगा प्रो-लार्वा एंटी वायरल मास्क

कोरोना से बचाव के लिए यह मास्क कोई साधारण मास्क नहीं बल्कि एंटी पैथेलेजिक नैनोटेक्नोलाजी विरियोन की परत से सुसज्जित है।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2021, 4:04 PM IST
mask.jpg

मेरठ. कोरोना (Corona Virus) की तीसरी लहर से आशंकित चिकित्सा जगत इस समय पूरी तैयारी के साथ इससे निपटने के उपायों में जुटा हुआ है। मेरठ (Meerut) में भी कोरोना संक्रमण (Corona Virus) की तीसरी लहर (Corona Third Wave in India) से बचाव के लिए अस्पतालों में वार्ड और आक्सीजन की उपलब्धता पूरी तरह से तैयार कर ली गई है। तीसरी लहर की आहट के बीच अब कोरोना से बचाव के लिए प्रो-लार्वा एंटी वायरल मास्क आया है।

वायरस को मारने का काम करेगा ये मास्क

कोरोना (Corona Virus) से बचाव के लिए यह मास्क कोई साधारण मास्क नहीं बल्कि एंटी पैथेलेजिक नैनोटेक्नोलाजी विरियोन की परत से सुसज्जित है। यह पूरे सात घंटे तक कोरोना संक्रमण (Corona Virus) से बचाव करेगा। इसके साथ ही अगर कोरोना वायरस (Corona Virus) इस मास्क के संपर्क में आता है तो यह कोरोना वायरस (Corona Virus) को मारने का काम करेगा। कोरोना वायरस (Corona Virus) को मारने की क्षमता रखने वाला प्रो-लार्वा एंटी वायरल मास्क अब देशभर में मुहैया होने जा रहा है।

आयन को भेदता है कापर

मेरठ की कंपनी विवेक कोहली इंटरप्राइजेज इसे उपलब्ध कराएगी। कंपनी का दावा है कि एंटी पैथोलेजिक नैनोटेक्नोलाजी ‘विरियोन’ की परत से सुसज्जित यह मास्क सात घंटे तक कोरोना वायरस (Corona Virus) से बचाने के साथ ही संपर्क में आने वाले वायरस (Corona Virus) को मारने में सक्षम है। इसके साथ ही इस मास्क को केमिस्ट्री रिसर्च में कई दशकों का अनुभव रखने वाले ब्रिटेन के चिकित्सक डॉक्टर गैरेथ केव ने इसे तैयार किया है। इसमें नैनोटेक्नोलाजी की तकनीकी और कापर से सुसज्जित परत तैयार की गई है जिसके संपर्क में आते ही कोविड वायरस (Corona Virus) निष्क्रिय होकर नष्ट हो जाता है।

ऐसे काम करता है मास्क

डॉक्टर गैरेथ की ओर से रिसर्च के आधार पर विकसित विरियोन टेक्नोलाजी में कापर का इस्तेमाल किया गया है। कापर कोरोना वायरस (Corona Virus) को मारने में सक्षम है। कापर नैनोपार्टिकल मास्क में मौजूद रहते हैं और कोरोना वायरस (Corona Virus) के संपर्क में आते ही नैनोपार्टिकल वायरस के चारों ओर व्याप्त आयन की परत को भेदते हैं जो इसकी उत्पत्ति संबंधी पदार्थ को नष्ट कर देता है।

सीई ने किया है प्रमाणित

सीई मार्किंग को भारत समेत दुनियाभर के 140 देशों में मान्यता है। विवेक कोहली के अनुसार प्रो-लार्वा एंटी वायरल (Corona Virus) मास्क को भी सीई ने प्रमाणित किया है। इसके अंतर्गत यूके के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस (Corona Virus) मारने वाले मास्क के तौर पर प्रमाणित करने के बाद इसे बाजार में उतारने की अनुमति प्रदान की है। फिलहाल यह मास्क ऑनलाइन मिल रहे हैं। बाद में इसे ऑफलाइन डिस्पेंसरी के जरिए भी बाजार में उतारा जाएगा।

BY: KP Tripathi

Updated on:
26 Aug 2021, 4:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला