मेरठ

इस अहम सीट पर मतदान के दौरान वोटरों ने की एेसी-एेसी शिकायत कि अफसर भी रह गए दंग

मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर 64.57 फीसदी मतदान हुआ मतदान के दौरान 65 वीवीपैट खराब होने की शिकायत रही आॅन लाइन शिकायतें मिली जिला निर्वाचन अधिकारी को  
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2019, 10:49 AM IST
meerut
इस अहम सीट के मतदान के दौरान वोटरों ने की एेसी-एेसी शिकायत कि अफसर भी रह गए दंग

मेरठ। मेरठ लोक सभा चुनाव 2019 के अंतर्गत गुरुवार को पहले चरण के मतदान के दौरान मेरठ लोक सभा सीट पर कुल 64.57 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि इस दौरान र्इवीएम खराब होने की शिकायतों के अलावा वोटरों की एेसी-एेसी शिकायतें पहुंची, जिससे जिला निवार्चन अधिकारी समेत तमाम अफसर भी हैरान रह गए आैर मौके पर दिखवाकर इनका समाधान कराने का प्रयास किया गया।

आॅन लाइन आयी एेसी शिकायतें

मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीटों पर सुबह से ही मतदान को लेकर काफी उत्साह रहा। इस दौरान कलेक्ट्रेट में शिकायतें भी काफी संख्या में आयी। आॅन लाइन शिकायतों में सी-विजिल पर पांच शिकायतें आयी। एक कर्मचारी ने आॅन लाइन के सी-विजिल पर पूछा कि मतदान के दौरान रिजर्व कार्मिकों को भुगतान किया जाएगा या नहीं। मेरठ कैंट के बूथ 268 को लेकर शिकायत आयी कि मैं दो घंटे से लाइन में हूं, लेकिन वोटिंग नहीं हो रही। एक अन्य शिकायत मेरठ कैंट के बूथ 376 को लेकर आॅन लाइन हुर्इ कि यहां मशीन काम नहीं कर रही, वोटिंग नहीं हो रही। चौथी शिकायत थी कि मेरठ कैंट के बूथ 268 पर यहां वोटरों की भीड़ नहीं है लेकिन मत प्रतिशतता लगातार बढ़ती जा रही है। एक आॅन लाइन शिकायत राजनकुंज इलाके की थी, इसमें एक वोटर ने कहा कि प्रत्याशी ने यहां र्इ-रिक्शा लगा रखी है आैर मतदाताआें को वोट के लिए ले जा रहा है। सभी शिकायतों को सेक्टर मजिस्ट्रेट भेजकर हल कराया गया।

वीवीपैट को लेकर 65 शिकायतें

कंट्रोल रूम में वीवीपैट को लेकर 65 शिकायतें दर्ज हुर्इ। जिनका हल कराया गया। इसके अलावा इसमें 150 से 200 शिकायतें कंट्रोल यूनिट व इलेक्ट्रोल यूनिट में परेशानी में रही। कंट्रोल रूम के नंबर पर कर्इ स्थानों से वीवीपैट से पर्ची नहीं निकलने, वीवीपैट में मतदान नहीं दिखने, र्इवीएम व वीवीपैट के मतदान में अंतर की शिकायतें रही। प्रशासन के फोन नंबर 1950 पर भी 20 शिकायतें आयी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला