मेरठ

वेस्ट यूपी की इस महत्वपूर्ण सीट पर चार दशक बाद वाेटिंग का रिकार्ड टूटने से भी भाजपा खतरे में

मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर 64.57 प्रतिशत हुआ मतदान 1977 में इस सीट पर हुआ था 67.08 प्रतिशत वोटिंग भाजपा को गठबंधन के उम्मीदवार के साथ मिल रही कड़ी टक्कर  
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2019, 12:38 PM IST
meerut
वेस्ट यूपी की इस महत्वपूर्ण सीट पर चार दशक बाद वाेटिंग का रिकार्ड टूटने से भी भाजपा खतरे में

मेरठ। लोक सभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान में वेस्ट यूपी की अहम मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर जबदरस्त मतदान हुआ। एेसा मतदान करीब चार दशक बाद हुआ है। इसके बावजूद भी पिछले दो बार से जीत हासिल कर रही भाजपा को गठबंधन की आेर से कड़ी टक्कर मिली है। भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल 2009 आैर 2014 में चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार गठबंधन के उम्मीदवार याकूब कुरैशी से उन्हें कड़ी टक्कर मिली है। परिणाम तो 23 मर्इ को आएगा आैर दोनों ही उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं, लेकिन मुस्लिम आैर दलित बाहुल्य क्षेत्रों में जिस तरह गठबंधन को लेकर उत्साह था, वैसा कहीं आेर नहीं दिखा।

चार दशक बाद हुर्इ इतनी वोटिंग

1977 लोक सभा चुनाव में मेरठ जनपद में 67.08 प्रतिशत वोटिंग हुर्इ थी। इसके बाद से वोटिंग का आंकड़ा लगातार गिरता रहा। पिछले चुनाव में जरूर मोदी लहर के कारण 63.11 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन इस बार करीब 39 साल बाद यह आंकड़ा 64.25 प्रतिशत का रहा। यदि इसमें हापुड़ विधान सभा को भी जोड़ें तो यह आंकड़ा 64.57 प्रतिशत रहा।

वोटरों में सुबह से रहा उत्साह

रिकार्ड वोटिंग का आंकड़ा यदि चार दशक बाद देखने सामने आया तो उसमें वोटरों में वोट डालने को लेकर का उत्साह भी देखा गया। मुस्लिम व दलित बाहुल्य क्षेत्रों से अलग इलाकों में सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होने के बाद एक घंटे के भीतर ही काफी संख्या में विशेष रूप से महिला वोटर वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंची। एेसा बहुत कम देखने में आया है जब महिला वोटरों ने सुबह के समय इतनी संख्या में वोट डाली। हालांकि दोपहर बारह बजे के बाद इन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में वोटरों की भीड़ कम देखने को मिली।

मेरठ जनपद में अब तक का मतदान

वर्ष-मतदान प्रतिशत

1952-52.99

1957--61.34

1962--60.48

1967--30.43

1971--65.61

1977--67.08

1980--61.23

1984--63.57

1989--55.08

1996--51.19

1998--59.85

1999--58.61

2004--52.44

2009--48.23

2014--63.11

2019--64.25

मेरठ में विधानसभा वार वोटिंग

विधानसभा- मतदान प्रतिशत

सिवालखास--67.00

सरधना--66.00

हस्तिनापुर--65.00

किठौर--67.00

मेरठ कैंट--62.80

मेरठ शहर--61.08

मेरठ दक्षिण—61.00

मेरठ जनपद कुल- 64.25 प्रतिशत

हापुड़--66.83

मेरठ-हापुड़ लोक सभा- 64.57 प्रतिशत

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
12 Apr 2019, 12:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला