मेरठ

Weather Alert: फरवरी में तापमान ने तोड़ दिया पिछले 20 साल का रिकॉर्ड, जानिए मौसम का हाल

Highlights: — अधिकतम औसत तापमान 25.3 डिग्री — एक डिग्री और बढा मेरठ का न्यूनतम तापमान — तापमान में वृद्धि से लोगों को हो रहा गर्मी का अहसास
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2021, 9:59 AM IST
Feature image

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। फरवरी माह में बढ़ते तापमान ने पिछले 20 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। मेरठ में 20 फरवरी तक औसत अधिकतम तापमान 25:3 रिकार्ड किया गया। जो कि पिछले 20 वर्षों में सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान बताया जा रहा है। मेरठ में दिन-प्रतिदिन मौसम अब गर्म होता जा रहा है। मौसम में यह तब्दीली पश्चिमी विक्षोभ के कारण बताई जा रही है। फरवरी के पहले दिन से ही मेरठ और पश्चिम उप्र में तापमान में और मौसम में काफी बदलाव देखने को मिले।

पिछले 4 दिन से अधिकतम तापमान जहां 27 डिग्री सेल्सयस पर टिका हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का और इजाफा हुआ है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान अब 12 डिग्री पर पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों ने 26 से 28 फरवरी के बीच बूंदाबांदी से उम्मीद जताई है। जिससे माना जा रहा है कि ठंड की दोबारा वापसी होगी। मौसम विभाग की अनुसार फरवरी के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी काफी चौकाने वाली है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिन अब गर्म होते रहेंगे। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी थम जाने के कारण ठंड खात्मे की ओर रहेगी। वैसे तो गर्मी तेजी से बढ़ रही है।

वहीं शनिवार की सुबह हल्की ठंड रही। वातावरण में हल्‍की धुंध छायी हुई थी। हालांकि सूर्य की किरणें निकलने के बाद गर्मी भी बढ़ी तो तापमान भी बढने लगा। इन दिनों दोपहर में मौसम अधिक तल्‍ख होने लगा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। अधिकतम आर्द्रता 89 और न्यूनतम आर्द्रता 53 मापी गई।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला