मेरठ

Today Weather Update: अगले 72 घंटे में बदलेगा मेरठ सहित इन जिलों का मौसम, जानिए आईएमडी अपडेट

मेरठ और दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। आईएमडी के अनुसार बारिश और ठंड के अटैक से मौसम में बदलाव आएगा।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2023, 8:56 AM IST
Weather Update
अगले 72 घंटे में बदलेगा मेरठ सहित इन जिलों का मौसम

Weather Update: मेरठ और दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में मौसम के तेवर बदल रहे हैं। इन दिनों दोपहर में अच्छी धूप पड़ रही है। सुबह और शाम को मौसम सर्द हो रहा है। इसी के साथ पश्चिम यूपी और दिल्ली—एनसीआर में वायु प्रदूषण से बुरा हाल है। मेरठ का एक्यूआई 250 के ऊपर बना हुआ है। वायु प्रदूषण के कारण लोगों की आंखों में जलन और गले में संक्रमण की शिकायत हो रही है। वायु प्रदूषण के चलते लोगों को खांसी की परेशानी हो रही है। जिससे मेरठ जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या पांच सौं के पार पहुंच गई है। आज मंगलवार को सुबह धुंध देखने को मिली।

मौसम वैज्ञानिक सूरज देव के अनुसार उत्तर भारत में धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित कर रहा है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
मैदानी इलाकों में इन दिनों दोपहर में धूप निकल रही है। सुबह और शाम को मौसम सर्द हो रहा है। आज 31 अक्टूबर से उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद संभावना है। हालांकि, इस सप्ताह राज्य में मौसम सुहाना बने रहने की उम्मीद है। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से पश्चिम यूपी के जिलों में ठंड और तेजी से बढ़ेगी।

दिल्ली-यूपी का आज ऐसा रहेगा मौसम?
बात करें यूपी और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की तो मंगलवार को सुबह हल्की धुंध देखने को मिल रही है। जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। आज अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

पश्चिम यूपी के जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी सहित अन्य राज्यों में नवंबर के दूसरे सप्ताह में सर्दी बढ़ सकती है। वहीं आईएमडी ने 72 घंटे के भीतर पश्चिम यूपी के जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे मौसम में बदलाव की संभावना है। बता दें कि रविवार को कुछ जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला