मेरठ

वेस्ट यूपी-एनसीआर में रात के तापमान में गिरावट से एेसा हो गया है मौसम, विभाग ने दी ये चेतावनी, देखें वीडियाे

बढ़ती ठंड से पिछले दो दिन में चार डिग्री सेल्सियस गिर गया तापमान

2 min read
Nov 21, 2018
meerut
वेस्ट यूपी-एनसीआर में रात के तापमान में गिरावट से एेसा हो गया है मौसम, विभाग ने दी ये चेतावनी

मेरठ। ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर रही है। सोमवार से बुधवार की सुबह तक सूरज को बादलों ने अपने आगोश में ढक लिया तो आसमान में बदली छा गई। रात का तापमान लगातार गिरने से सुबह के समय धुंध बढ़ गर्इ आैर सर्दी भी बढ़ गर्इ है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि आने वाले दिनों में सुबह के समय धुंध बढ़ेगी आैर तापमान में गिरावट आएगी, इसलिए एेसे मौसम में लोग एेतिहात बरतें।

तापमान में आ रही गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले पिछले दो दिनों में तापमान 26 डिग्री से घटकर 22 डिग्री पर आ गया। यानी पूरे चार डिग्री का नीचे जा गिरा। आसमान में बादल होने से वातावरण में ठंड भी बढ़ गर्इ। हवा की रफ्तार कम होने के कारण ऐसा मौसम सुबह 11 बजे तक बना रहा। जिस कारण लोगों ने मौसम की पहली तेज ठंड सोमवार को महसूस की। बुधवार को भी धूप निकलने के बावजूद जिले के लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली।

सुबह को बढ़ गया कोहरा

पिछले तीन दिन के बाद से बुधवार को भी सड़क पर हल्का कोहरा होने के कारण थोड़ी दूर का कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन धीरे धीरे हाइवे पर चले। वाहनों की रफ्तार पर मौसम ने ब्रेक लगा दी। ऐसे मौसम के चलते सर्दी बढ़ गई। जिले के लोग ठिठुरते दिखाई दिए। करीब 11 बजते ही काले बादल छंट गये और हल्की धूप निकल आई। धूप निकलने के बावजूद सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिली। हालांकि बच्चे, वृद्ध और युवा धूप में सर्दी से बचने के लिए बैठे। शहर में ऊनी कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है। इस बढती सर्दी में किसानों की मुसीबत भी बढ़ने लगी है। चीनी मिलों के गेटों पर गन्ना तौल रहे किसानों को परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है।

Published on:
21 Nov 2018 11:20 am
Also Read
View All