मेरठ

Meerut weather Update today : आंधी बारिश के बीच आज ऐसा रहेगा मेरठ सहित NCR के मौसम का हाल

Meerut weather Update today पिछले दो दिन से मेरठ और एनसीआर में आंधी और हल्की बारिश से शाम के समय तापमान गिर रहा है। हालांकि दिन में काफी तेज गर्मी पड़ रही है। लेकिन शाम को आ रही आंधी और उसके बाद हल्की बूंदाबांदी से मौसम में खासा परिवर्तन आ रहा है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गत रविवार को भी तेज आंधी आई और उसके बाद बारिश ने मेरठ और एनसीआर को सराबोर कर दिया। आज भी शाम को आंधी और पानी के आसार बने हुए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 May 2022, 8:44 AM IST
Meerut weather Update today : आंधी बारिश के बीच आज ऐसा रहेगा मेरठ सहित NCR के मौसम के हाल
Meerut weather Update today : आंधी बारिश के बीच आज ऐसा रहेगा मेरठ सहित NCR के मौसम के हाल

Meerut weather update today आज मेरठ का दिन का अधिककतम तापमान 40 डिग्री तक रहने वाला है। जबकि शनिवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री था। यह सामान्य से 5 डिग्री कम रहा था। शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री था। जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम रहा था। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज भी हल्के बादल दिन में रहेंगे और शाम को तेज धूल भरी आंधी और उसके बाद हल्की बारिश की संभावना है। रविवार की रात भी मेरठ में आंधी और बारिश गरज के साथ आई। इस दौरान आई आंधी से कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए।

शनिवार की रात आई आंधी में जहां एनएच 58 पर सड़क मार्ग करीब तीन घंटे बाधित रहा था। वहीं रविवार की रात आई आंधी के चलते मेरठ हापुड रेलमार्ग करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। रेल मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। जिसके बाद यातायात बाधित हो गया। हालांकि लोको पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा रेलवे हादसा भी टल गया। आज भी शाम को आंधी और पानी के आसार बने हुए है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा।

कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि एक उत्तरी हिमालय की ओर से एक टर्फ बन रहा है। जिसके कारण पिछले दो दिन से लगातार आंधी और पानी आ रही है। उन्होंने बताया कि अभी दो दिन और इसकी संभावना बनी हुई है। उसके बाद मौसम साफ होगा।

Updated on:
30 May 2022, 8:44 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला