मेरठ

Meerut Weather Update : इन जिलों में 45 डिग्री की ओर बढ़ रहा तापमान,जानिए आज के मौसम का हाल

Meerut Weather Update Today गर्मी की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह 8 बजे से ही सूरज की तपिश से लोग बेहाल हैं। इस समय मेरठ सहित एनसीआर के जिलों गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर,हापुड और बागपत में तापमान 45 डिग्री की ओर बढ़ रहा है। तापमान में वृद्धि और गर्म हवाओं के चलने से जून के दूसरे सप्ताह में गर्मी से हालात काफी खराब हैं। मौसम विभाग की माने तो 10 जून से मौसम में बदलाव होना था। लेकिन हवा का दबाव कमजोर पड़ने से बूंदाबांदी के आसार अब नहीं हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2022, 8:18 AM IST
Meerut Weather Update : इन जिलों में 45 डिग्री की ओर बढ़ रहा तापमान,जानिए आज के मौसम का हाल
Meerut Weather Update : इन जिलों में 45 डिग्री की ओर बढ़ रहा तापमान,जानिए आज के मौसम का हाल

Meerut Weather Update Today इस समय मेरठ सहित पूरा उत्‍तरी भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। हालात ये हैं कि तापमान अब 45 डिग्री की ओर बढ़ रहा है। हालांकि 10 और 11 जून को गर्मी से राहत की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई थी। लेकिन शुष्क मौसम के कारण इस समय बारिश की संभावना असंभव भी जान पड़ रही है। मेरठ और आसपास के जिलों एनसीआर के जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप पूरी तरह से जारी है। बीते 1 जून से ही हीटवेव के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्‍किल हो रहा है। जून के शुरूआती दिन से ही तापमान बढ़ रहा है। जिस कारण से गर्मी का प्रकोप बराबर बना हुआ है। आज शुक्रवार को भी तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। बता दें कि जून में अभी तक की गर्मी ने 27 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया।


कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि इस साल जून के पहले हफ्ते में औसत तापमान पिछले 27 साल में सर्वाधिक रिकार्ड किया गया है। वहीं दूसरी ओर ज्योतिषीय कारणों से देखा जाए तो सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में गोचर करता है। तब नौतपा की शुरूआत होती है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद धरती का तापमान बढ़ने लगता है। कृषि अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष ने बताया कि अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रहा था। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि अभी दो तीन दिन प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।


सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय कारणों से देखे तो सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने लगता है तब नौतपा शुरू होता है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद तापमान तेजी से बढ़ता है। सूरज इस नक्षत्र में 15 दिनों तक रहता है। इन 15 दिनों के पहले 9 दिन तेज गर्मी होते हैं। इन्हीं दिनों को नौतपा कहा जाता है। गर्मी का कहर जल्द राहत देने वाला नहीं है। आज 11 जून को भी गर्मी ऐसे ही रहेगी। मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Updated on:
11 Jun 2022, 8:18 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला