मेरठ

Meerut Weather Update : धूल भरी आंधी के साथ दिन की शुरूआत, आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut Weather Update Today आज बुधवार को दिन की शुरूआत आसमान में बादल और धूल भरी आंधी के साथ हुई। जिससे तापमान में तो कमी आई साथ ही उसम से भी कुछ हद तक लोगों को राहत मिली। आज मेरठ का अधिकतम तापमान सुबह के समय 34 डिग्री है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर बना हुआ है। जिले का वायु सूचकांक यानी एक्यूआई इस समय 96 है। हवा की रफ्तार अब 12 किमी प्रति घंटा है। आज भी आसमान में बादल रहेंगे और लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।

2 min read
Jun 22, 2022
Meerut Weather Update : धूल भरी आंधी के साथ दिन की शुरूआत,आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut weather update Today पिछले एक सप्ताह से मेरठ और एनसीआर के अलावा पश्चिमी उप्र का मौसम पल पल बदल रहा है। उत्तराखंड में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर पश्चिमी उप्र के मौसम पर पड़ रहा है। जिसके कारण अधिकांश जिलों का तापमान इस समय 35 डिग्री के नीचे ही टिका हुआ है। उत्तराखंड की ओर से आ रही ठंडी हवाओं और हल्के पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी उप्र के मौसम पर पड़ रहा है। जून के शुरूआती दौर में जहां गर्मी की प्रचंडता से लोग परेशान थे वहीं अब पिछले एक सप्ताह से मौसम में आए बदलाव से लोगों केा गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक दो दिन ऐसे ही मौसम बना रहने की संभावना है।


बता दें कि गत गुरुवार को पश्चिमी उप्र के मेरठ,गाजियाबाद सहित अन्य जिलों में बारिश हुई थी। जिसके बाद देर रात से मेरठ और एनसीआर के जिलों का मौसम बदल गया था और तापमान में कमी आई थी। पश्चिमी उप्र के अन्य जिलों में भी गत गुरुवार देर रात से हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। इसके बाद शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकार्ड किया गया। बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की समस्या से परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले चार दिन गर्मी से राहत के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने आज रविवार को भी बारिश और आंधी की संभावना जताई है। मेरठ में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 6 डिग्री कम बताया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। मेरठ में शनिवार को सुबह 2.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। आज अधिकतम तापमान 33-34 तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं हवा की रफ्तार आज दिन में दस किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। मेरठ में इस समय वायु गुणवत्ता 96 है।

Published on:
22 Jun 2022 08:34 am
Also Read
View All