मेरठ

Meerut Weather Update : बारिश से आज मंगलवार दिन की शुरूआत, ऐसा रहेगा मेरठ NCR मौसम का हाल

Today Meerut Weather Update आज मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र में बारिश के साथ मंगलवार के दिन की शुरूआत हुई है। बारिश के चलते जहां मौसम काफी अच्छा हो गया। वहीं हवा की सेहत में भी काफी सुधार हुआ है। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 200 के पार तक चला गया था। जो कि हानिकारक स्तर माना जाता है। आज भी एनसीआर और मेरठ में दिन में बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिन में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश की संभावना है।

less than 1 minute read
Sep 20, 2022
Meerut Weather Update : बारिश से आज मंगलवार की शुरूआत, दिन में ऐसा रहेगा मेरठ NCR मौसम का हाल

Today Meerut weather update सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद आज मंगलवार को मेरठ और पश्चिमी उप्र के जिलों में सुबह झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तड़के 5 बजे शुरू हुई बारिश सुबह आठ बजे तक जारी रही। हालांकि अभी आसमान में काले बादलों का डेरा है और दिन में भी बारिश की संभावना जताई बारिश से तापमान में कमी आई है। बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता का स्तर 100 पर पहुंच गया है। जोकि सोमवार को 200 के पार पहुंच गया था।

वहीं बात तापमान की करें तो इस समय मेरठ का तापमान 29 डिग्री है। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री है। रविवार को भी दिन में हल्की बूंदाबांदी के बीच फिर तेज धूप निकली थी। वहीं सोमवार को मौसम काफी अच्छा था। सोमवार को दिन के तापमान में वृद्धि हुई थी। जिससे एक बार तो मेरठ का अधिकतम तापमान 34 तक पहुंच चुका था। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। आर्द्रता का अधिकतम स्तर 89 था जबकि न्यूनतम आर्द्रता का स्तर 70 दर्ज किया गया। मानसून ने अंतिम समय में पश्चिमी उप्र के जिलों पर मेहरबानी की है। जिसके बाद अब सितंबर के महीने में पिछले चार दिन से बारिश हो रही है।

मेरठ के अलावा बुलंदशहर और खुर्जा में भी बारिश हुई है। डिबाई, अनूपशहर, शिकारपुर,दानपुर, ऊंचागांव में झमाझम बारिश हुई है। बारिश के चलते सड़कों के किनारे पानी भर गया है। वहीं नाले भी ओवरफ्लो हो गए हैं। बारिश से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई है। आज दिन में बूंदाबांदी की संभावना के बीच आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। बागपत में भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।

Published on:
20 Sept 2022 08:52 am
Also Read
View All