11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दारोगा का गजब कारनामा: युवक को मुर्गा बनाया, पीठ पर ईंट रखी, अब वायरल हो रहा वीडियो

मेरठ जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) के दारोगा की शर्मनाक हरकत (Police Inspector Shameful Act) सामने आई है। दारोगा के कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Police Inspector Video Viral) हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने दारोगा पर भड़ास निकाली है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Vinay Shakya

May 11, 2026

AI Image

सांकेतिक AI इमेज

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक दारोगा के अनोखे कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा ने एक युवक को मुर्गा बनाया और उसकी पीठ पर ईंट रख दी और छोड़ दिया। दारोगा का वीडियो वायरल होने पर UP पुलिस ने संज्ञान लिया है।

क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अलीगढ़ जिले का वीडियो 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। दरअसल, पुलिस ने युवक को जुआ खेलते हुए पकड़ा था। इसके बाद दारोगा ने एक युवक को अनोखी सजा दी। अब दारोगा के कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया है।

अलीगढ़ पुलिस के मुताबिक, युवक को सजा देने वाले दारोगा का नाम अनिल गुप्ता है। अनिल गुप्ता विजयगढ़ थाने में उपनिरीक्षक पद पर तैनात है। इस मामले पर विजयगढ़ इलाके के CO गर्वित सिंह ने कहा- थाना विजयगढ़ से एक वीडियो प्रकाश में आया है।

वीडियो वायरल होने पर दारोगा लाइन हाजिर

CO गर्वित सिंह ने बताया कि वीडियो में थाना विजयगढ़ पर तैनात उपनिरीक्षक अनिल गुप्ता द्वारा पब्लिक से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। संबंधित वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक अनिल गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर?

अलीगढ़ से वायरल हो रहे दारोगा के कारनामे के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- दारोगा ने शर्मनाक हरक की है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि पुलिस को सजा देने का अधिकार किसने दिया? तीसरे यूजर ने कमेंट में लिखा- ऐसे लोग पुलिस को बदनाम करते हैं, इस दारोगा पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि इस दारोगा को निलंबित करने से कुछ नहीं होगा, इसे बर्खास्त किया जाए।