today Meerut Weather update मेरठ में अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि अधिकतम तापमान अभी 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक भी इस समय काफी खराब स्थिति में है। जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। आज दिन की शुरूआत गुनगुनी धूप और हल्की हवा के साथ हुई है। आसमान पूरी तरह से साफ है और तापमान इस समय न्यूनतम 17 डिग्री और अधिकतम 32:5 डिग्री है।
today Meerut weather update दिवाली खत्म होने के साथ अब मौसम में तेजी से बदलाव आने लगा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है। इसके कारण अब ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण ठंड का खास असर नहीं पड़ रहा। बंगाल की खाड़ी में आया तूफान अब बेअसर साबित हो रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि कुछ दिनों तक दिन में धूप तो खिलेगी लेकिन रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी डा0एन सुभाष ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री तक पहुंच गया था। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा।
अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा। इस समय पछुआ हवा भी चल रही है। जिसके चलते ठंडक बढ़ रही है। घरों में अब एसी चलने बंद हो गए हैं। वहीं पंखे की रफ्तार भी कम हो गई है। सुबह के समय ठंड होने से सिहरन बढ़ गई है। इससे पहले न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा था। आज गुरुवार की सुबह वातावरण में हल्की ठंडी हवाओं का जोर दिखा। दिन चढ़ने के साथ ही ठंडक का असर कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में अंतर बंगाल की खाड़ी में बदले हालातों और बादलों की सक्रियता के कारणों से हो सकता है। हालांकि, यह अस्थाई होगा और सप्ताह के भीतर ही दोबारा मौसम का रुख बदलेगा। इससे ठंड तेजी से शुरू होगी।
सुबह ग्रामीण इलाकों में मामूली कोहरे का असर रहा और दिन चढ़ने पर सात बजे तक कोहरे का असर भी खत्म हो गया। दिन चढ़ने पर धूप खिली तो लोग धूप का आनंद भी ले रहे हैं। दिवाली में सुधरी मेरठ की हवा अब प्रदूषित हो रही है। मौसम विभाग की माने तो पहाड़ी इलाकों में हिमपात से पश्चिमी उप्र के जिलों में आने वाले दिनों में तेजी से ठंड बढ़ेगी।