मेरठ

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे लोग

Weather Update: इस बार नवंबर के पहले सप्ताह में ही एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। दीपावली की रात मेरठ सहित कुछ जिलों का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक नीचे चला गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि इस बार नवंबर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। वहीं औसत तापमान को लेकर भी वैज्ञानिकों ने घोषणा की है।

2 min read
Nov 06, 2021

weather update इस बार मेरठ, गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में नवंबर महीने का औसत तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। जिससे वातावरण में ठड बढ़ेगी। पिछले साल यानी 2020 में नवंबर का औसत अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। लेकिन इस बार नवंबर माह का औसत पिछले साल की अपेक्षा तीन-चार डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि पिछले साल लॉकडाउन के चलते तापमान में कमी आई थी। उसका असर इस बार भी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून भी काफी देरी से आया। जिसका असर ठंडी के मौसम पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस महीने अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेंटीग्रेट से नीचे आ सकता है तो न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से नीचे आने की पूरी संभावना है।

गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे लोग

उन्होंने बताया कि इस समय हिमालय की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में कमी आएगी। दक्षिण पश्चिम के बीच से चल हवा चल रही है। इस समय नमी 50 से 64 प्रतिशत के बीच है। बता दें ठंड अपनी मौजूदगी का आभास करा चुकी है। अब लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।

दस्तक दे चुकी है ठंड

प‍िछले कई दिनों से सुबह-शाम लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड महसूस हो रही है। बुजुर्ग लोगों ने गर्म लोई की जरूरत पड़ रही है। बीते शुक्रवार को भी रात में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया था। इस समय जिले में 15 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से दक्षिण पश्चिम दिशा की तरफ से चली।

Published on:
06 Nov 2021 09:48 am
Also Read
View All