25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में 1.5 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन बरामद, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तड प्रकाश सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि चोरी के 1,589 मोबाइल फोन बरामद किए गए और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 5 Nov 2021, 2:01 PM IST

mathura_mobile.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक संयुक्त अभियान में पांच लोगों के पास से 1.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के लगभग 1,589 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन को गुरुवार रात को अंजाम दिया गया। फोन उन 8,990 फोनों में से था, जिसे अक्टूबर की शुरूआत में उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा पर एक ट्रक से लूट लिया गया था। इन मोबाइल फोनों को नोएडा की एक फैक्ट्री से बेंगलुरू भेजा जा रहा था।

यह भी पढ़ें : Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटा पश्चिमी यूपी और एनसीआर, तापमान को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

पुलिस के अनुसार दो वाहनों में सवार आरोपियों को फराह थाना क्षेत्र के रायपुरा जाट अंडरपास के पास उस समय रोका गया, जब वे लूटे गए मोबाइल फोन को ठिकाने लगाने के लिए आगरा की ओर जा रहे थे।

एक गुप्त सूचना पर फराह पुलिस स्टेशन, सर्विलांस, स्वाट, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीमों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तड प्रकाश सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि चोरी के 1,589 मोबाइल फोन बरामद किए गए और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद फोन की कीमत 1.5 करोड़ रुपये है।

आरोपियों की पहचान मथुरा के राहुल उर्फ आमिर खान और हरियाणा के नूंह जिले के शाहिद, अजहरुद्दीन, समीर और अजमल के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले आठ आरोपियों के पास से 11.3 लाख रुपये मूल्य के 113 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।

यह भी पढ़ें : Zika Virus: कानपुर में जीका वायरस के 30 और नए मामले, कुल संख्या 66 तक पहुंची

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग