25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटा पश्चिमी यूपी और एनसीआर, तापमान को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

Weather Update: दीपावल के तुरंत बाद मौसम में अचानक से परिवर्तन हुआ और पूरा एनसीआर गहरे कोहरे की चादर में लिपट गया। जिसके कारण हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वातावरण में छाई ये धुंध वायु प्रदूषण के कारण भी बताई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 5 Nov 2021, 12:40 PM IST

noida_fog.jpg

Weather Update: पश्मिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। जिसके कारण देर रात से ही एनसीआर और वेस्ट यूपी कोहरे की सफेद चादर की आगोश में छिप गया। वहीं मौसम विभाग ने तापमान को लेकर भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों के भीतर तापमान काफी तेजी से नीचे गिरेगा। इस समय मेरठ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री है। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री है।

यह भी पढ़ें : यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन में न्यूनतम तापमान अभी 10 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं महानगर के बाहरी इलाकों में कोहरे ने दस्तक दे दी है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइटों का प्रयोग करना पड़ा। इसके अलावा हाइवे पर वाहनों की गति भी प्रभावित हुई। इस बीच ठंड ने भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे के बढ़ने के साथ-साथ ही हाइवे पर दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बढ़ जाता है। हालांकि शुक्रवार को सूरज तेज चमक के साथ निकला है।

वहीं दूसरी ओर बागपत में भी सर्दी के साथ ही कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। गुरुवार-शुक्रवार की रात सर्दी के मौसम का पहला कोहरा देखने को मिला। जिससे पैरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दृश्यता काफी कम रही। जिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि जैसे-जैसे दिन निकला तो सड़कों पर कोहरे का असर कम हो गया। धूप निकलने के बाद उतनी सर्दी महसूस नहीं हुई जितनी सुबह हो रही थी। दीपावली के पर्व पर देर रात तक पटाखें छुड़ाए गए, जिससे प्रदूषण में इजाफा हुआ। देर रात चारों ओर प्रदूषण का धुआं देखने को मिला, लेकिन शुक्रवार की सुबह जैसे ही लोग घरों से बाहर निकले तो उन्हें कोहरे की चादर फैली हुई दिखाई दी।

कोहरे का ज्यादा असर महानगर की अपेक्षा कस्बे और गांवों में और हाइवे पर देखने को मिला। बड़ौत-मेरठ, बरनावा-दाहा, बड़ौत-छपरौली, बड़ौत-अमीनगर सराय आदि मार्गों पर लाइट जलाकर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए।

उधर, ठंड में भी इजाफा हो गया और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। लोग स्वेटर, जर्सी, जैकेट आदि गर्म वस्त्र पहने नजर आए। ट्रक चालक सुनील कुमार ने बताया कि यह सीजन का पहले दिन का कोहरा है। वह मेरठ से चले हैं और पंजाब जाना है। कोहरे के कारण बहुत कम गति से लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। सुबह लगभग आठ बजे जैसे ही धूप निकली तो कोहरे का असर भी कम होने लगा।

कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम में बदलने के साथ पारा और गिर सकता है। अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ जाएगा।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ दौरे पर पीएम मोदी, सभी प्रमुख शिवालयों में लाइव देखा गया कार्यक्रम

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग