25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि कार में सवार सागर उम्र करीब 27 वर्ष, मोहनेश यादव 22 उम्र करीब वर्ष, प्रेम श्री उम्र करीब 55 वर्ष, गौरव उम्र 24 वर्ष हैं। सभी मृतक गोविंदपुरम गाजियाबाद से कानपुर की तरफ जा रहे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 5 Nov 2021, 11:58 AM IST

mathura_accident_final.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना नौहझील इलाके के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बताया गया है कि चालक को नींद आने से हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें : Accident In Meerut: 100 की स्पीड से पेड़ से टकराने पर स्विफ्ट के उड़े परखच्चे, तीन की मौके पर मौत

कार सवार लोगों की दर्दनाक मौत

शुक्रवार को जिले के थाना नौहझील क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन संख्या 71 के समीप नोएडा से आगरा के लिए वोल्वो बस जा रही थी। चालक को नींद की झपकी आ जाने के चलते बस आगरा टू नोएडा रोड पर पहुंच गई। सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि कार में सवार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की टीम ने घायलों को उपचार के लिए और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गाजियाबाद से कानपुर जा रहे थे कार सवार

घटना की जानकारी देते हुए एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि कार में सवार सागर उम्र करीब 27 वर्ष, मोहनेश यादव 22 उम्र करीब वर्ष, प्रेम श्री उम्र करीब 55 वर्ष, गौरव उम्र 24 वर्ष हैं। सभी मृतक गोविंदपुरम गाजियाबाद से कानपुर की तरफ जा रहे थे। एक ही परिवार से जुड़े हुए लोग हैं। एसपी देहात ने बताया कि वोल्वो बस चालक बलवंत पठानकोट निवासी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टकराई आधा दर्जन वाहन

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग