25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टकराई आधा दर्जन वाहन

दीपावल के दूसरे दिन से ही कोहरे का कहर शुरू हो गया है। आज सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। जिससे करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसा पलवल जाते समय दनकौर के पास हुआ। जहां पर भीषण कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 5 Nov 2021, 11:09 AM IST

accident_epe.jpg

नोएडा. घने कोहरे का कहर शुरू हो चुका है। हाइवे को कोहरे की चादर अपने आगोश में समेट रही है। जिस कारण अब हादसे भी शुरू हो चुके है। आज गोवर्धन के दिन इसी तरह का एक हादसा ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेस-वे पर हुआ। जब घने कोहरे के कारण एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए। जिससे करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसा पलवल जाते समय दनकौर के पास पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुआ। हादसे के बाद मौके पर चींख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें : Air Quality Index level After Diwali: पटाखों से एनसीआर और पश्चिमी यूपी के जिलों का बुरा हाल, अधिकांश जिलों का एक्यूआई हुआ 500

मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस ने पुलिस की कई गाड़ियों के सारन तेज आवाज में बजाकर पीछे से आ रही कारों को रोकने का प्रयास किया। वहीं हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस ने कई किमी दूर पीछे जाकर तेज रफ्तार से आ रहे वाहनों की स्पीड़ कम कराई। वहीं मौके पर एनएचएआई की गश्ती टीम भी पहुंच गई।

मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का जहां पर देर रात से कोहरे की चादर एक्सप्रेस-वे पर छाई हुई थी। जिससे चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी रफ्तार में कोई कमी नहीं आ रही थी। सुबह के समय दनकौर के पास एक के बाद एक करीब छह वाहन आपस में भिड़ गए। जिससे करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों की चींख पुकार मच गई।

फोन पर हादसे की सूचना दनकौर थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद दनकौर पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और घने कोहरे की वजह से गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया। क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त कारों को मौके से हटाया गया और यातायात को सुचारू किया गया।

यह भी पढ़ें : Accident In Meerut: 100 की स्पीड से पेड़ से टकराने पर स्विफ्ट के उड़े परखच्चे, तीन की मौके पर मौत

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग