25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Accident In Meerut: 100 की स्पीड से पेड़ से टकराने पर स्विफ्ट के उड़े परखच्चे, तीन की मौके पर मौत

Accident In Meerut: दीपावली पर एक गांव की खुशियां मातम में बदल गई। गांव के तीन युवकों की मौत पर घरों में चींख-पुकार मच गई। दीपावली पर जहां शाम तक गांव में हर तरफ खुशियों का माहौल था। वहीं ये भी किसी को नहीं पता था आने वाले पल में क्या होने वाला है। वहीं अपनी मौत से बेखबर तीन युवक दीपावली की खुशियां मनाने के लिए तेज रफ्तार कार से गांव की ओर जा रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 5 Nov 2021, 10:56 AM IST

accient_.jpg

Accident In Meerut: दीपावली की देर शाम जिले के थाना किठौर क्षेत्र में 100 की स्पीड से तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार पेड़ से टकराई तो उसके परखच्चे उड़ गए। कार के चीथड़े हवा में काफी ऊचाई तक गए। तेज धमाका हुआ तो लोगों ने समझा कि किसी ने पटाखा जलाया है। लेकिन जब लोगों ने घटना स्थल पर नजर डाली तो होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे तो तीन युवकों की लाश क्षतिग्रस्त कार के भीतर पड़ी हुई थी। तीनों मृतक एक ही गांव के निवासी है। दीपावली के शाम हादसे में तीन लोगों की मौत होने से गांव में हड़कम्प मच गया। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : Air Quality Index level After Diwali: पटाखों से एनसीआर और पश्चिमी यूपी के जिलों का बुरा हाल, अधिकांश जिलों का एक्यूआई हुआ 500

जानकारी के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी अंकित शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा (37) किसी विभाग के कर्मचारी पर ड्राइवर है। दीपावली पर उस उनकी ही स्विफ्ट कार लेकर वह अपने गांव आया हुआ था। बताया गया कि उसके दो साथी कपिल पुत्र आनद (38) रानू पुत्र अमर पाल (45) निवासी अमरपुर भी साथ थे।

दीपावली की रात बजे तीनों लोग उस कार से हसनपुर से अपने गांव अमरपुर लौट रहे थे। दीपावली मनाने की जल्दी में कार की स्पीड काफी तेज थी और स्विफ्ट करीब 100 किमी की रफ्तार से भाग रही थी। गांव के बाहर मुख्य सड़क पर पशु चिकित्सालय के पास ड्राइवर अंकित शर्मा ने कार से नियंत्रण खो दिया। जिस कारण कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। तीनों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गयी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल किसी तरह कार से तीनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपावली पर एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : Govardhan Puja 2021: गोवर्धन पर भूलकर भी न करें ये काम, पूजा के दौरान इस बातों का रखेंगे विशेष ध्यान

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग