25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केदारनाथ दौरे पर पीएम मोदी, सभी प्रमुख शिवालयों में लाइव देखा गया कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी आज केदारनाथ के दौरे पर हैं। वे सुबह 7.55 बजे धाम में पहुंचे। उन्होंने केदार बाबा की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण भी किया। प्रधानमंत्री के केदानाथ दौरे के लाइव कार्यक्रम देखने की जिले के प्रमुख शिवालयों में व्यवस्था की गई थी। इसके बाद सभी प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक भी किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 5 Nov 2021, 12:23 PM IST

baghpat_modi.jpg

बागपत. जिले के प्रमुख शिवालयों में आज सुबह 5 बजे से ही भाजपाइयों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मौका था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ कार्यक्रम की लाइव देखने का। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के केदारनाथ दौरे के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण देने के लिए जनपद के प्रमुख शिवालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

यह भी पढ़ें : यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

श्री केदार धाम की भव्यता का नया आयाम आदिगुरु श्री शंकराचार्य जी की समाधि व प्रतिमा का लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बागपत के पांच शिवालयों में किया गया। मंदिर में भव्यता का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें जनपद बागपत के गुफा वाले मंदिर में मुख्य अतिथि विधायक बड़ौत केपी मलिक रहे। विधायक छपरोली सहेंद्र सिंह ने प्राचीन शिव मंदिर रमाला, योगेश धामा ने पुरा महादेव शिव मंदिर पर, नगर पालिका अध्यक्ष बड़ौत अमित राणा ने पंचमुखी मंदिर बड़ौत पर मुख्य अतिथि के रुप में पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम सकुशल संपन्न करवाने के लिए जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। समस्त एसडीएम को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाए गए थे। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के बाद सभी मुख्य अतिथियों ने प्रमुख शिवालयों में पूजा अर्चना की और कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया।

यह भी पढ़ें : घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टकराई आधा दर्जन वाहन