मेरठ

weather Update: 24 घंटे में 4 डिग्री बढ़ा पारा, भीषण गर्मी झेलने को रहे तैयार; बिजली कटौती से हाहाकार

weather Update: गर्मी से एक बार फिर से मेरठ सहित एनसीआर के जिलों का तापमान बढ़ रहा है। मेरठ में 24 घंटे में 4 डिग्री तापमान बढ़ गया है। गर्मी में बिजली कटौती से हाहाकार मचा है।

2 min read
Jul 21, 2023
24 घंटे में 4 डिग्री बढ़ा पारा, भीषण गर्मी झेलने को रहे तैयार

weather update मेरठ एनसीआर में एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। गर्मी के चलते तापमान में 24 घंटे के भीतर 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। उमस और तेज धूप लोगों का पसीना निकाल रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बढ़ी गर्मी में बिजली की आपूर्ति भी चरमरा गई है। बिजली की आपूर्ति ठप होने से पश्चिम यूपी के जिलों में हाहाकार मचा हुआ है। मेरठ के कई इलाकों में रात से बिजली गायब है। सुबह बिजली ना आने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि इस समय मानसून रेखा मुख्य तौर पर राजस्थान के दक्षिण हिस्से से मध्य प्रदेश की ओर बनी हुई है। फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इसीलिए मेरठ और एनसीआर में बारिश की गतिविधियां कम हैं। दूसरी तरफ पिछले दिनों बारिश से मौसम में बनी नमी के चलते उमस भरी गर्मी हो रही है।

मेरठ और एनसीआर में मानसून रेखा के थोड़ा दूर होने पर बारिश रूक गई है। इससे उमस भरी गर्मी ने जोर पकड़ लिया। गुरुवार को दिन भर खिली रही धूप के बीच लोग पसीने से तरबेतर रहे। मेरठ का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर रहा। आज शुक्रवार को मौसम कमोबेश ऐसा रहने के आसार हैं। गुरुवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 85 से 65 प्रतिशत तक रहा।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस समय मानसून रेखा मुख्य तौर पर राजस्थान के दक्षिण हिस्से से मध्य प्रदेश की ओर बनी हुई है। फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। इसीलिए एनसीआर में बरसात की गतिविधियां कम हो रही हैं। दूसरी तरफ पिछले दिनों हुई बरसात से मौसम में बनी नमी के चलते उमस भरी गर्मी पड़ रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हवा की गति छह से 12 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। मौसम की मेहरबानी से एनसीआर की वायु गुणवत्ता अभी बेहतर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 90 है। इस स्तर की हवा को संतोषजनक कही जाती है।

Published on:
21 Jul 2023 08:45 am
Also Read
View All