मेरठ

दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर, जानिए आज मौसम का हाल

इस समय दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया है। मेरठ में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और रात का 13 डिग्री रिकार्ड किया गया।
2 min read
Feb 24, 2023
दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर, जानिए आज मौसम का हाल
तेज धूप के साथ दिन की शुरूआत।

फरवरी में तापमान नए रिकार्ड तोड़ रहा है। दिन और रात के तापमान काफी अंतर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान का ये अंतर फसल और लोगों की सेहत के लिए हानिकारक है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पिछले पांच में अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यह ग्लोबल वार्मिग के कारण हो रहा है।

एक हफ्ते शुष्क रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। तापमान अब ऊपर की ओर चढ़ना शुरू हो गया है।

अगले एक हफ्ते में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और परिवर्तन देखने को मिलेगा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।

फरवरी के आखिरी हफ्ते तक गर्मी से फिलहाल राहत की संभावना नहीं। मेरठ में तापमान न्यूनतम 14 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। नोएडा में पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है।

नोएडा और गाजियाबाद में तेज धूप होने से गर्मी असर दिखाएगी। गाजियाबाद का तापमान अधिकतम 15 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। नोएडा में तापमान 15 से 29 डिग्री के बीच रहेगा।

Updated on:
24 Feb 2023 08:36 am
Published on:
24 Feb 2023 08:36 am