मेरठ

पाक खुफिया एजेंसी की प्रदेश में हैं यहां गहरी जड़ें, इसलिए सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर ये जनपद, देखें वीडियो

नए साल आैर गणतंत्र दिवस पर आतंकी घटना करने के फिराक में थे स्लीपिंग माॅड्यूल्स  
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2018, 2:18 PM IST
meerut
पाक खुफिया एजेंसी की प्रदेश में हैं यहां गहरी जड़ें, इसलिए सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं ये जनपद, देखें वीडियो

मेरठ। सूबे का पश्चिम उप्र को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अपने नापाक मंसूबों के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल करती रही है। पश्चिम उप्र के कई जिलों से ऐसे स्लीपिंग माॅड्यूल्स को गिरफ्तार किया जाता रहा है, जो कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम करते रहे हैं। मेरठ में हाल ही में एक सैनिक को पकड़ा गया था, जो कि पाक खुफिया एजेंसी को यहां की सूचनाएं भेज रहा था। इसी तरह से मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर आदि जिलों में पाक खुफिया एजेंसी की जड़ें काफी गहरी हैं।

20 साल में पकड़े गए दो दर्जन

खुफिया एजेंसी आईएसआई की घुसपैठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भीतर काफी अंदर तक हैं। करीब 20 साल में सूबे के इस क्षेत्र के अलग-अलग जिलों से आईएसआई और आईएस एजेंट के अलावा आतंकियों की मदद करने वाले उनके करीब दो दर्जन साथियों को पकड़ा जा चुका है। जिनकी गतिविधियां ज्यादा ही संदिग्ध रही है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला कि मेरठ के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में आईएसआई के लिए काम करने वाले स्लीपिंग मॉड्यूल छिपे रहते हैं। थोड़े से रुपये के लालच में ये लोग देश की सुरक्षा और देशवासियों की जान को दाव पर लगा देते हैं। इनपुट मिलने पर ही एनआईए और एटीएस ने आतंकी नेटवर्क को तोड़ने के लिए 16 जिलों में एक साथ छापेमारी की थी। आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकामयाब करने में सुरक्षा एजेंसियों को सफलता भी हाथ लगी है। जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार आईएसआई देश की राजधानी और प्रमुख जिलों में नए साल और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आसपास बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगी है। इनपुट के अनुसार आईएसआई का निशाना दिल्ली, एनसीआर और वेस्ट यूपी का कोई जनपद थे। इसके अलावा इसकी भी चर्चा है कि देश को अस्थिर करने के लिए आईएसआई के निशाने पर प्रमुख नेता और संस्थान हैं। इस इनपुट पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के साथ ही देश की तमाम खुफिया और जांच एजेंसियां सतर्क हो गईं।

मदरसे एटीएस के रडार पर

रार्धना के जिस मदरसे से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को मदद मिल रही थी। अब उसके जैसे करीब दर्जनों मदरसे एटीएस के रडार पर आ गये हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला